Lepakshi Andhra Pradesh- Hanging Pillar Aur Ancient Architecture Ki Rahsya

Lepakshi Andhra Pradesh- Hanging Pillar Temple और Ancient Architecture का अद्भुत रहस्य 

Lepakshi Temple Andhra Pradesh
Lepakshi का प्रसिद्ध एतिहासिक Temple 

 भारत में कई एतिहासिक मंदिर स्थित है जो अपनी अनोखी वास्तुकला और रहस्यमय कहानियों के लिए पूरे देश भर में जाने जाते हैं। उन्हीं एतिहासिक मंदिरों में से एक Lepakshi जो अपनी बेहतरीन एतिहासिक स्थान, Hanging Pillar Temple, प्राचीन कलाकारी और अद्भुत Architecture के लिए जाना जाता है।

अगर आप भारत की इतिहास, मंदिरों की ख़ूबसूरती और Ancient Architecture देखने में रुचि रखते हैं, तो Lepakshi आपके लिए एक बेहतरीन Travel Destination साबित हो सकता है। इस जगह की नक्काशी, पत्थरों में की गई कलाकारी और रहस्यमय खंभा हर आदमी को बिलकुल हैरान कर देता है।

"नीचे और भी Famous Travel Destination के बारे में जानकारी दी गई है कृपया इन्हें भी पढ़े "



Lepakshi कहाँ स्थित है?

Lepakshi आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले में स्थित एक बहुत ही प्रसिद्ध एतिहासिक गाँव है। यह गाँव बहुत ही छोटा है लेकिन यहां काफी दूर दूर से लोग यहां का एतिहासिक कलाकारी देखने के लिए आते हैं। Lepakshi Bengaluru से लगभग 120 किलोमीटर दूर है।

Lepakshi में खासतौर पर लोग यहां Veerabhadra Temple में दर्शन करने के लिए आते हैं। क्योंकि Lepakshi में स्थित Veerabhadra Temple पूरे देश में अपनी बेहतरीन कला के लिए जाने जाते हैं। यह मंदिर 16वीं शताब्दी में बनाया गया था।

Lepakshi क्यों प्रसिद्ध है?

Lepakshi में स्थित Hanging Pillar और Ancient Architecture लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है।Lepakshi के Veerabhadra Temple में एक ऐसा Pillar मौजूद है जो जमीन को पूरी तरह नहीं छूता है। इस Pillar को Confirm करने के लिए लोग Pillar के नीचे से कपड़ा या कागज निकालकर देखते हैं, जो इसे और भी रहस्यमय बना देता है। इसके अलावा इस मंदिर की दीवारों, छतों और पत्थरों पर की गई पुरानी कलाकारी भी बेहद खूबसूरत मानी जाती है।

Hanging Pillar- Lepakshi का सबसे बड़ा रहस्य 

Hanging pillar in Lepakshi Temple
Rahasyamayi hanging pillar jo zameen ko nahi chhuta

Veerabhadra Temple का सबसे बड़ा आकर्षण Hanging Pillar है। कहा जाता है कि इस मंदिर में 70 से भी ज्यादा पत्थर के Pillar है लेकिन से एक ही Pillar ऐसा है जो जमीन से थोड़ा ऊपर दिखाई देता है। यही कारण है कि लोग इसे Hanging Pillar कहते हैं। कई लोग तो इसे Ancient Engineering का बेहतरीन उदाहरण बताते हैं। और आज भी यह रहस्य लोगों को आकर्षित करता है कि इतने प्राचीन समय में इतनी अद्भुत वास्तुकला कैसे बनाई गई होगी।

Veerabhadra Temple की ख़ूबसूरती 

Ancient Architecture of Lepakshi
Vijayanagara Style का Beautiful Architecture 

कहा जाता है कि Veerabhadra Temple भगवान शिव के वीरभद्र रूप को समर्पित मंदिर है।इस मंदिर की दीवारों और छतों पर बनी खुबसूरत पेंटिंग और नक्काशी बहुत आकर्षक है। यहां की खुबसूरत कला Vijayanagara Empire की बेहतरीन वास्तुकला को दर्शाती है।

मंदिर के अंदर:

  • सुन्दर खंभे 

  • विशाल मंडप 

  • पत्थरों पर बनी मूर्तियां और 

  • पुरानी पेंटिंग देखने को मिलता है 

Lepakshi Nandi- विशाल पत्थर की मूर्ति 

Lepakshi Nandi Statue Andhra Pradesh
एक ही पत्थर से बनी विशाल Nandi Statue 

Lepakshi Nandi भी यहां का एक और प्रसिद्ध आकर्षण है। कहा जाता है कि Lepakshi Nandi भारत का सबसे बड़ी Monolithic Nandi Murti में से एक है। यह विशाल मूर्ति एक ही पत्थर से बनाई गई है इसलिए देखने में बहुत भव्य लगती है। पर्यटक इस Lepakshi Nandi के साथ फोटो लेना काफी पसंद करते हैं।

रामायण से जुड़ी कहानी 

कई लोगों का मानना है कि Lepakshi का संबंध Jatayu से है। कहानी के अनुसार जब रावण माता सीता का हरण करके ले जा रहा था, तब Jatayu ने उसे रोकने की कोशिश की और उसी बीच रावण के साथ उसका युद्ध हो जाता है। युद्ध के दौरान Jatayu घायल होकर इसी स्थान पर गिरा था। 
यहां के लोगों का कहना है कि भगवान श्री राम ने जटायु से "Le Pakshi" यानी "उठो पक्षी" कहा था, और इसी से प्रेरित होकर इस जगह का नाम Lepakshi पड़ा।

Lepakshi में घूमने लायक जगहें 

  1. Veerabhadra Temple 
  2. Hanging Pillar 
  3. Nandi Statue 
  4. Nagalinga Statue 

Lepakshi कैसे पहुँचे?

हवाई मार्ग से 

Kempegowda International Airport से Lepakshi लगभग 120 से 130 किलोमीटर दूर है। Airport से Taxi या cab लेकर करीब 3 से 4 घंटे में आप Lepakshi पहुंच सकते हैं। Bangalore शहर से Lepakshi के लिए नियमित Bus और Cab सुविधा आसानी से मिल जाती है।

ट्रेन से 

Hindupur Railway Station से Lepakshi की दूरी लगभग 15 से 17 किलोमीटर दूर स्थित है। Station से Auto, Taxi और Local Bus बहुत आसानी से मिल जाती है। Hindupur, Bengaluru और कई बड़े शहरों से Rail मार्ग द्वारा अच्छी तरह मिला हुआ है।

सड़क मार्ग से 

Bengaluru से Lepakshi की दूरी लगभग 120 किलोमीटर है, जिसे सड़क मार्ग द्वारा 3 घंटे में तय किया जा सकता है।Andhra Pradesh और Karnataka के कई शहरों से Regular Bus, Private Taxi और Self Drive Car की सुविधा भी मिल जाती है।

Lepakshi घूमने का सबसे अच्छा समय 

यहां के लोगों का कहना है कि October से March तक का महीना सबसे अच्छा रहता है Lepakshi घूमने के लिए। क्योंकि इस समय Lepakshi का मौसम ठंडी और आरामदायक रहता है। गर्मियों के मौसम में यहां का तापमान बहुत ज्यादा हो सकता है इसलिए इस गर्मियों के मौसम में यहां जाना थोड़ा दिक्कत हो सकती है।

Lepakshi Travel Budget 

Lepakshi घूमने का खर्च आपके Travel Style पर निर्भर करता है। 

Budget Trip 

  • Bus/ Train- ₹500 से ₹2000
  • Budget Hotel- ₹800 से ₹2500
  • Food- ₹300 से ₹700
  • Local Travel- ₹300 से ₹1000

👉कुल खर्च लगभग ₹4000 से ₹9000 तक हो सकता है।

Mid Budget Trip 

  • Private Cab- ₹3000 से ₹7000
  • Hotel Stay- ₹3000 से ₹8000
  • Food & Shopping- ₹1500+

👉कुल खर्च लगभग ₹12000 से ₹25000 तक जा सकता है।

Lepakshi यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

1• Lepakshi एक धार्मिक और एतिहासिक स्थान है इसलिए मंदिर के नियमों का पालन करें।

2• गर्मियों के मौसम में यहां ज्यादा गर्मी हो सकती है इसलिए आरामदायक कपड़े पहने।

3• पानी हमेशा साथ रखें यहां घूमने के दौरान जरूरत पड़ सकती है। 

4• यहां के Historical Structures को नुकसान न पहुंचाए यहां के पत्थरों पर लिखना या छेड़छाड़ करना गलत है।

5• सुबह जल्दी जाएं क्योंकि इस समय भीड़ कम रहती है और Photography भी अच्छी होती है।

Lepakshi में क्या खाएं?

यहां आपको South Indian Food आसानी से मिल जाएगा जैसे:

  • Dosa 

  • Idli 

  • Vada 

  • Lemon Rice 

  • Filter Coffee 

यहां का स्थानीय खाने का स्वाद भी काफी अच्छा रहता है।

Photography और History Lovers के लिए शानदार जगह 

Lepakshi Photography और History Lovers के लिए भी बेहतरीन जगह है अगर आपको Ancient Architecture, Temple Photography और Travel Vlogging में रुचि रखते हैं तो Lepakshi आपके लिए शानदार Destination है।
यहां:

  • Stone Carvings 

  • Temple Pillars 

  • Ancient Paintings 

  • Giant Nandi Statue 

ये सब जगह का नज़ारा Camera में शानदार दिखाई देते हैं।

Lepakshi क्यों जाए?

अगर आप भारत की पुरानी कलाकारी, रहस्यमयी वास्तुकला और शांत धार्मिक जगहों को करीब से देखना चाहते हैं, तो Lepakshi जरूर जाएं। 
यह जगह:

  • History 

  • Spirituality 

  • Architecture 

  • Photography 

यहां सभी चीजों को एक साथ देखने का मौका मिलता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Lepakshi भारत की उन महत्वपूर्ण एतिहासिक जगहों में से एक है जहाँ इतिहास, कला और रहस्य को एक साथ देखने या अनुभव करने का मौका मिलता है। यहां का सबसे प्रसिद्ध Hanging Pillar, सुन्दर मंदिर नक्काशी और पुरानी वास्तुकला लोगों को काफी आकर्षित करती है। Lepakshi का शांत वातावरण और संस्कृतिक महत्व इस जगह को और भी खास बनाती है।

अगर आप शहर से दूर किसी यादगार Historical Destination की तलाश में हैं, जहाँ भारतीय संस्कृति और इतिहास को करीब से महसूस किया जा सके,  ऐेसे में Lepakshi आपकी Travel List में जरूर शामिल होना चाहिए।

FAQS?

Q1• Lepakshi क्यों प्रसिद्ध है?

Lepakshi अपने Hanging Pillar Temple और Ancient Architecture के लिए प्रसिद्ध है।

Q2• Lepakshi कहाँ स्थित है?

Lepakshi Andhra Pradesh में Bengaluru के पास स्थित है।

Q3• Lepakshi घूमने का सबसे अच्छा समय?

October से March तक का समय Lepakshi में घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

Q4• क्या Lepakshi Family Trip के लिए अच्छा है?

हाँ, Family Trip, History Lovers और Spiritual Travelers सभी के लिए बेहतरीन जगह है।

टिप्पणियाँ

Popular posts

आरा का इतिहास और पर्यटन स्थल

Panchgagh waterfall - 5 धाराओं में बहता प्राकृतिक स्वर्ग

ककोलत जलप्रपात: बिहार का छुपा हुआ स्वर्ग

Harappan सभ्यता: नगर नियोजन, कला, अर्थव्यवस्था और पतन