Alleppey Travel Blog Hindi- Kerala की शानदार Backwater यात्रा
Alleppey- Backwater और नारियल के पेड़ों के बीच बसा केरल की खूबसूरती
Alleppey जिसे अलपुरा भी कहा जाता है, Alleppey एक English नाम है और अलपुरा यहां की Local भाषा में कहा जाता है। Alleppey केरला का एक बहुत ही सुंदर Tourist place है। केरला का Alleppey आपलोग October से March के बीच मे आराम से Explore कर सकते हैं, क्योंकि इस समय Alleppey का मौसम बहुत ही सुहाना रहता है। हालांकि Monsoon के Season मे भी यहां हरियाली और ख़ूबसूरती का नज़ारा देखने को मिलता है, लेकिन भारी बारिश के कारण यात्रा थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं। Alleppey की Backwater पूरे भारत में बहुत प्रसिद्ध है जो झीलों, नहरों और कई छोटी नदियों का एक ऐसा जाल है जो पूरे शहर को खूबसूरत बना देता है।
![]() |
| केरल के Alleppey Backwater में Houseboat Ride का खूबसूरत दृश्य |
Alleppey मे Tourist House Boat में सफर करना काफी पसंद करते हैं। जब House Boat धीरे धीरे पानी में आगे बढ़ती है और दोनों तरफ लंबे लंबे नारियल के पेड़ दिखाई देते हैं तब ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्मी दुनिया में आ गए हों। Alleppey में दिन और रात दोनों समय House Boat Ride की जाती है। House Boat में रात को पानी के बीच समय बिताना एक यादगार अनुभव बन जाती है। और House Boat के अन्दर Bedroom, Dinning Area और आरामदायक बैठने की सुविधा भी मिलती है।
केरल में यहां का Traditional खाना Alleppey यात्रा को और भी खास बनाती है। Alleppey में Seafood काफी लोकप्रिय है, जो यहां आने वाले हर यात्री को एक बार जरूर try करना चाहिए। Alleppey में Seafood के अलावा और भी कई प्रकार के स्वादिष्ट खाना मिलता है, जो लोग काफी मजे से खाते हैं।
Alleppey मे घूमने की 4 प्रमुख जगह
1• Alleppey Beach
![]() |
| Alleppey Beach का शांत वातावरण और शानदार Sunset Views |
Alleppey Beach केरल की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय Tourist Places में से एक है। यहां समुद्र की ठंडी हवाएं और शांत वातावरण लोगों को बहुत पसंद आता है। शाम के समय Sunset का नज़ारा बेहद आकर्षक दिखाई देता है। बीच पर स्थित पुराना Lighthouse और लंबा Pier इसकी सुंदरता को और खास बनाते हैं। यहां परिवार, दोस्तों और Couples के लिए घूमने का शानदार माहौल मिलता है। Alleppey Beach के आसपास Local Food Stalls और छोटी दुकाने भी मौजूद हैं, जहाँ केरला के स्वादिष्ट Snacks का आनंद लिया जा सकता है।
2• Vembanad Lake
![]() |
| Vembanad Lake की शांत Backwater Beauty और हरियाली पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। |
Vembanad Lake केरल की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध झीलों में से एक है। यह झील अपनी सुन्दर Backwater views और हरियाली के लिए दुनियाभर में जानी जाती है। यहां Houseboat और boating का अनुभव पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। झील के आसपास नारियल के पेड़ और छोटे गांव इसकी ख़ूबसूरती को और बढ़ाते हैं। Bird Watching के शौकीन के लिए भी यह जगह शानदार मानी जाती है। सुबह और शाम के समय यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक दृश्य लोगों को सुकून का अनुभव कराते हैं।
3• Marari Beach
![]() |
| भीड़ से दूर Marari Beach का शांत और प्राकृतिक नज़ारा |
Marari Beach अपनी शांति, साफ सफाई और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह जगह भीड़ भाड़ से दूर आरामदायक छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन मानी जाती है। यहां का साफ समुद्र तट, नारियल के पेड़ और ठंडी हवाएं पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है। सुबह और शाम के समय यहां टहलना बेहद सुखद अनुभव देता है। कई लोग यहां relaxing holiday और photography के लिए आते हैं। जो लोग प्राकृतिक के बीच शांति से समय बिताना चाहते हैं तो उनके लिए Marari Beach एक perfect Destination साबित हो सकती है।
4• Kumarakom
![]() |
| Kumarakom का शांत Backwater और प्राकृतिक सुंदरता kerla यात्रा को यादगार बनाते हैं। |
Kumarakom Alleppey के पास स्थित एक बहुत ही खूबसूरत Backwater Destination है। यह जगह शांत झीलों, हरियाली और luxury resorts के लिए प्रसिद्ध है। यहां आने वाले पर्यटक Houseboat Ride और Bird Watching का खूब आनंद लेते हैं। Kumarakom Bird Sanctuary यहां का प्रमुख आकर्षण है, जहाँ कई प्रकार के सुन्दर पक्षी देखने को मिलते हैं। Vembanad Lake के किनारे बसा यह स्थान Nature Lovers और Honeymoon couples के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां शांत वातावरण और सुन्दर दृश्य यात्रा को यादगार बना देते हैं।
Alleppey कैसे पहुँचे
Flight से
सबसे नजदीकी Airport Cochin International Airport है, जो Alleppey से लगभग 75 किलोमीटर दूर स्थित है। Airport से Taxi और Bus आसानी से मिल जाती है।
Train से
Alappuzha Railway Station भारत के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। Railway Station से Local Transport आसानी से उपलब्ध रहता है।
Road से
Kochi और Thiruvananthapuram से Alleppey के लिए Regular Bus और Taxi Service उपलब्ध हैं। सड़क यात्रा के दौरान भी हरियाली और Backwater के सुन्दर दृश्य देखने को मिलते हैं।
Alleppey यात्रा के लिए जरूरी Tips
1• गर्मी से बचने के लिए हल्के कपड़े पहने।
2• Houseboat पहले से Book कर लेना बेहतर है।
3• बारिश के मौसम में Umbrella जरूर साथ रखें।
4• Camera साथ रखें क्योंकि यहां Photography के शानदार Views मिलते हैं।
5• यहां का Local food जरूर Try करें।
Alleppey यात्रा की अनुमानित बजट
Alleppey की यात्रा का खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप Budget Trip करना चाहते हैं या Luxury Trip। नीचे एक समान्य 2 से 3 दिन का अनुमानित Budget दिया गया है।
Budget Trip (प्रति व्यक्ति)
• Train Ticket: ₹800 से ₹2500
• Budget Hotel: ₹800 से ₹2000 Per Night
• Local Food: ₹300 से ₹700 Per Day
• Local Transport: ₹300 से ₹800
• Shared Houseboat Ride: ₹1000 से ₹2500
कुल अनुमानित खर्च:(Estimated Total Cost)
• ₹5000 से 12000 तक
Mid-Range Trip
• Flight + Local Travel: ₹4000 से ₹10000
• Comfortable Hotel/Resort: ₹2500 से ₹6000 Per Night
• Private Houseboat: ₹6000 से ₹12000
• Food और sightseeing: ₹1500 से ₹3000
कुल अनुमानित खर्च:(Estimated Total Cost)
• ₹15000 से ₹30000 तक
Luxury Trip
अगर आप Luxury Resort और Premium Private Houseboat में Stay करना चाहते हैं, तो खर्च ज्यादा हो सकता है।
• Luxury Resort: ₹8000 से ₹25000 Per Night
• Premium Houseboat: ₹15000 से ₹40000
• Private Taxi और Activities: ₹5000+
कुल अनुमानित खर्च:(Estimated Total Cost)
• ₹40000+ तक जा सकता है ।
पैसे बचाने के Tips
• Off Season मे Hotel सस्ते मिलते हैं।
• Shared Houseboat चुनने से खर्च कम होता है।
• पहले से Online Booking करने से अच्छे Offers मिल सकते हैं।
• Local Kerala Food खाने से Budget Control में रहता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप प्रकृति, शांति और खूबसूरत नजरों के बीच कुछ यादगार समय बिताना चाहते हैं, तो Alleppey आपके लिए एक शानदार Destination है। यहां के Backwaters, नारियल के पेड़, Houseboat Ride और शांत वातावरण हर Traveler का दिल जीत लेते हैं।
Alleppey सिर्फ एक Tourist Place नहीं बल्कि ऐसा अनुभव है जो आपको प्रकृति के बेहद करीब ले जाता है। केरल की यह खूबसूरत जगह आपकी यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बना सकती है।
इन्हें भी पढ़े 👇
FAQS❓️
1• Alleppey घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
October से March तक का समय Alleppey घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।
2• Alleppey क्यों प्रसिद्ध है?
Alleppey अपनी Backwater Houseboat Ride, नारियल के पेड़ों और खूबसूरत Beaches के लिए प्रसिद्ध है।
3• क्या Alleppey Family Trip के लिए अच्छा है?
हाँ, यह जगह Family, Couples और Nature Lovers सभी के लिए शानदार Destination माना जाता है।
4• Alleppey मे Houseboat Ride का खर्च कितना होता है?
Share Houseboat लगभग ₹1000 से शुरू होती है, जबकि Private Houseboat का खर्च ज्यादा होता है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें