Khajjiar Himachal Pradesh Travel Guide

Green meadow and forest landscape in Khajjiar Himachal pradesh
Khajjiar की हरी वादियाँ और मैदान इसे Mini Switzerland जैसे बनाते हैं।

 Khajjiar- घास के मैदान, देवदार जंगल और सुकून भरी वादियों का अनोखा संगम 

अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहाँ कदम रखते ही शहर की भागदौड़ पीछे छूट जाए और चारों तरफ सिर्फ हरियाली, ठंडी हवा और सुकून महसूस हो, तो Khajjiar आपके लिए किसी सपने से कम नहीं है। यही बजह है कि इसे प्यार से "Mini Switzerland of India" भी कहा जाता है।

Himachal pradesh के Chamba जिले में लगभग 1900 मीटर की ऊंचाई पर बसा Khajjiar, प्रकृति का एक ऐसा शांत कोना है जहाँ समय जैसे धीरे धीरे चलता हुआ महसूस होता है। खास बात यह है कि यह खूबसूरत जगह Dalhousie से सिर्फ 20 किलोमीटर दूर है, इसलिए ज्यादातर लोग Dalhousie trip के साथ Khajjiar को जरूर explore करते हैं।

Khajjiar की असली खूबसूरती इसके विशाल हरे भरे मैदान में छिपी है, जिसके बीचों-बीच एक छोटी सी झील है और चारों तरफ खड़ ऊंचे देवदार के पेड़ इसे एक perfect postcard जैसा दृश्य बना देते हैं। यहां की खुली वादियाँ, ताजी हवा और दूर तक फैली हरियाली आपको Nature के बेहद करीब ले जाती है।

यह destination उन लोगों के लिए खास है जो सिर्फ घूमना नहीं, बल्कि जगह को महसूस करना चाहते हैं। यहां आपको मिलेगा

 • खुला और मुलायम घास का मैदान 

• देवदार के धने और ठंडी जंगल 

• शांत और प्रदूषण से दूर वातावरण 

• हर तरफ दिखने वाले postcard जैसे scenic views 

• mind को refresh करने वाला natural vibe 

चाहे आप family के साथ यादगार पल बिताना चाहते हों, partner के साथ peaceful time या फिर solo travel में खुद के साथ कुछ समय- Khajjiar हर तरफ के treveler को एक अलग ही अनुभव देता है।

Khajjiar में घूमने की प्रमुख जगह 

1• Khajjiar Lake 

Small Lake Surrounded by trees in Khajjiar
Khajjiar Lake इस जगह का मुख्य आकर्षण है।

Khajjiar Lake Khajjiar का सबसे मुख्य आकर्षण है, जो हरे भरे मैदान के बीचों-बीच स्थित है। यह छोटी लेकिन बेहद खूबसूरत झील चारों तरफ से देवदार के धने पेड़ों से घिरी हुई है, जो इसे एक एक postcard जैसा दृश्य देती है। यहां का शांत वातावरण और ठंडी हवा पर्यटकों को सुकून का अनुभव कराती। Photography, Nature walk और relax करने के लिए भी यह जगह perfect मानी जाती है।

2• Khajji Nag Temple 

Ancient wooden Temple Khajji Nag in Khajjiar

Khajji Nag Temple एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।


Khajji Nag Temple Khajjiar का एक प्राचीन और धार्मिक महत्व वाला मंदिर है, जो नाग देवता को समर्पित है। यह मंदिर अपनी अनोखी लकड़ी की वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर के अंदर की नक्काशी और पारंपरिक शैली इसे खास बनाती है। यहां आकर आपको आध्यात्मिक शांति के साथ साथ स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है। 

3• Kalatop Wildlife Sanctuary 

Forest and Wildlife area in Kalatop Sanctuary near Khajjiar
Kalatop Wildlife sanctuary Wildlife lovers के लिए खास जगह है ।

Kalatop Wildlife Sanctuary Khajjiar के पास स्थित एक शानदार प्राकृतिक क्षेत्र है, जो खासतौर पर nature और wildlife lovers के लिए जाना जाता है। यहां घने देवदार के जंगल, पहाड़ी रास्ते और कई प्रकार के वन्य जीव देखने को मिलते हैं। trekking और bird watching के लिए भी यह जगह बहुत popular है। शांत और हरियाली से भरा यह sanctuary आपको प्रकृति के करीब ले जाता है। 

4• Dalhousie 

Dalhousie Khajjiar के पास स्थित एक खूबसूरत hill station है, जो अपने colonial architecture और शानदार views के लिए प्रसिद्ध है। यहां की पुरानी इमारतें,  चर्च और हरे भरे पहाड़ पर्यटकों को खास अनुभव देते हैं। Dalhousie का मौसम सालभर सुहाना रहता है, जिससे यह family और couples के लिए एक perfect tourist destination बन जाता है।

Khajjiar में क्या करें 

1• Hoarse Riding in Khajjiar 

Khajjiar के हरे भरे मैदान में horse riding एक बेहतरीन मजेदार और लोकप्रिय activity है। यहां खुले घास के मैदान में घोड़े पर सवारी करते हुए चारों तरफ फैली हरियाली और देवदार के पेड़ों का नज़ारा एक अलग ही अनुभव देता है। यह activity खासकर family और couples के बीच काफी पसंद की जाती है। अगर आप Khajjiar की खूबसूरती को आराम से explore करना चाहते हैं तो horse riding जरूर try करें।

2• paragliding in Khajjiar 

Adventure पसंद करने वालों के लिए Khajjiar में paragliding एक शानदार अनुभव है। आसमान में उड़ते हुए आप पूरे Khajjiar के मैदान, जंगल और पहाड़ों का breathtaking view देख सकते हैं। हवा में उड़ने का यह एहसास रोमांच से भर देता है और आपकी trip को यादगार बना देता है। यह activity खासकर युवाओं और adventure lovers के बीच बहुत popular है।

3• Nature Walk in Deodar Forest 

Tall Deodar trees Forest in Khajjiar Himachal
Khajjiar के देवदार जंगल यहां की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।

Khajjiar के आसपास फैले देवदार के धने जंगल nature walk के लिए एक्दम perfect है। यहां चलते हुए आपको ठंडी हवा, पंछियों की आवाजें और पूरी शांति का अनुभव मिलता है। यह activity उन लोगों के लिए खास है जो भीड़ भाड़ से दूर सुकून और nature के करीब समय बिताना चाहते हैं। सुबह या शाम के समय Walk करना और भी ज्यादा refreshing लगता है।

4• Photographers in Khajjiar 

Khajjiar photography lovers के लिए किसी paradise से कम नहीं है। यहां के हरे मैदान, झील, देवदार के पेड़ और पहाड़ी views हर angle से perfect shot देते हैं। sunrise और Sunset के समय यहां की natural lighting फोटो को और भी खूबसूरत बना देती है। चाहे आप mobile से फोटो लें या camera से Khajjiar हर click को यादगार बना देता है 

Khajjiar घूमने का सबसे अच्छा समय

Khajjiar घूमने का सबसे अच्छा समय आपकी पसंद पर निर्भर करता है। March से June के बीच मौसम सुहाना रहता है, जो sightseeing और autdoor activities के लिए perfect है।September से November में आसमान साफ रहता है और हरियाली के साथ शानदार views देखने को मिलता है। अगर आप बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो December se February का समय Khajjiar की खूबसूरती को देखने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।

Khajjiar कैसे पहुँचे 

Flight से Khajjiar कैसे पहुँचे 

हवाई मार्ग से Khajjiar पहुचने के लिए सबसे नजदीक Kangra Airport है, जो लगभग 120 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां से टैक्सी या बस के जरिए आप Dalhousie होते हुए Khajjiar पहुंच सकते हैं। Airport से सड़क मार्ग का सफर बहुत ही खूबसूरत पहाड़ी रास्तों और प्राकृतिक दृश्यों से भरा होता है।

Train से Khajjiar कैसे पहुँचे 

ट्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए सबसे नजदीक Pathankot Railway Station है, जो Khajjiar से करीब 90 किलोमीटर दूर है। Pathankot भारत के कई बड़े शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। स्टेशन से आप टैक्सी या बस लेकर Dalhousie के रास्ते Khajjiar आसानी से पहुंच सकते हैं।

Road से Khajjiar कैसे पहुँचे 

सड़क मार्ग से Khajjiar पहुंचना सबसे आसान और लोकप्रिय विकल्प है। Dalhousie और Chamba से Khajjiar के लिए नियमित टैक्सी और बस सेवाएं उपलब्ध हैं। Dalhousie से Khajjiar की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है, जिसे आप खूबसूरत पहाड़ी रास्तों के बीच आराम से तय कर सकते हैं। यह सफर अपने scenic views के लिए भी जाना जाता है।

यात्रा के दौरान जरूरी बातें (Important Things to During the Trip)

Khajjiar यात्रा के दौरान:

• आरामदायक कपड़े रखें 

• Walking shoes पहनें 

• मौसम check करें 

• camera साथ रखें 

• Cash रखें 

• होटल पहले से Book करें 

Khajjiar किसके लिए Best है 

यह जगह खास है:

• Couples 

• Family travelers 

• Nature lovers 

• Photographers 

• Solo travelers 

अगर आपको शांति और हरियाली पसंद है तो Khajjiar आपके लिए perfect है।

यात्रा का अनुमानित खर्च (Estimated Travel Cost)

Khajjiar Trip का खर्च:

• Budget trip: ₹8000 से  ₹15000

• Mid-range Trip: ₹18000 से ₹30000

• Luxury Trip: ₹35000+

यह खर्च आपकी यात्रा के दिनों और Hotel पर निर्भर करता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आप भारत में किसी ऐसी जगह घूमना चाहते हैं जहाँ घास के मैदान और देवदार के जंगल एक साथ देखने को मिलें, तो Khajjiar जरूर जाएं।

यह सिर्फ एक Hill Station नहीं बल्कि ऐसा अनुभव है जो आपको प्रकृति का बहुत ही शांत और खूबसूरत रूप के करीब ले जाता है। Khajjiar की यात्रा आपके जीवन की यादगार यात्राओं में शामिल हो सकती है।

इन्हें भी पढ़े 👇





टिप्पणियाँ

Popular posts

Panchgagh waterfall - 5 धाराओं में बहता प्राकृतिक स्वर्ग

आरा का इतिहास और पर्यटन स्थल

ककोलत जलप्रपात: बिहार का छुपा हुआ स्वर्ग

Harappan सभ्यता: नगर नियोजन, कला, अर्थव्यवस्था और पतन