Sandakphu West Bengal- Kanchenjunga View aur Best Trekking Destinations

Sandakphu West Bengal- Kanchenjunga View और Amazing Trekking का स्वर्ग 

परिचय (Introduction)

Sandakphu Mountain View West Bengal
Sandakphu ki Khubsurat Pahadiya aur Badalon ka Najara

Sandakphu भारत का सबसे खूबसूरत Trekking Destinations है। यहां से दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में शामिल Mount Everest, Kanchenjunga, Lhotse और Makalu जैसे खूबसूरत Tourist Places का शानदार नज़ारा देखाई देता है। और Sandakphu अपनी सबसे खूबसूरत पहाडियों, बर्फ से ढ़की पर्वतों और रोमांचक Trekking के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। इनमें से खासकर Kanchenjunga का नज़ारा यहां आने वाले हर पर्यटकों का दिल जीत लेता है। भारत में ऐसी कई Tourist जगह है लेकिन Sandakphu यहां अपनी प्रकृति की असली ख़ूबसूरती दिखाता है।

अगर आपको Adventure, Nature और Mountain Views पसंद है, तो Sandakphu आपके लिए एक Dream Destination हो सकता है।

"अगर आप और भी Tourist Places के बारे में जानकारी चाहते हैं तो कृपया इन्हें भी पढ़े"👇



Sandakphu कहाँ स्थित है?

Sandakphu पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित एक बहुत खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र है। Sandakphu Singalila Ridge पर मौजूद होने के कारण नेपाल सीमा के बिलकुल करीब पड़ता है।
Sandakphu को पश्चिम बंगाल की सबसे ऊंची जगह मानी जाती है इसकी ऊंचाई लगभग 11930 फीट है। इतनी ऊंचाई में मौजूद होने के कारण यहां हमेशा ठंडी हवा चलती है और पहाड़ियां बादलों से ढ़क जाती है। यही वज़ह है कि लोग यहां Trekking करना पसंद करते हैं।

Sandakphu क्यों प्रसिद्ध है?

Sunrise Point Sandakphu
Subah ke Samay Pahado par Lagti Suraj Ki Roshni 

Sandakphu मुख्य रूप से Trekking और Kanchenjunga View के लिए जाना जाता है। यहां से Kanchenjunga पर्वत का नज़ारा बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। इसलिए इसे "Sleeping Buddha" भी कहा जाता है। और यहां का Sunrise View भी लोग काफी पसंद करते हैं। खासकर सुबह का समय जब सूरज की किरणें यहां की बर्फीली चोटियों पर पड़ती हैं, तब यहां का पूरा नज़ारा किसी स्वर्ग जैसा लगता है।

Sandakphu Trek- Adventure Lovers की पसंद 

कहा जाता है कि Sandakphu Trek भारत की सबसे खूबसूरत Trek में गिना जाता है। यह Trek लगभग 32 किलोमीटर लंबा माना जाता है और इस Trek को आमतौर पर 4 से 5 दिन में पूरा किया जाता है।
Sandakphu Trekking Trails
Adventure Lovers Ke liye Famous Trekking routes 

Trek के दौरान आपको:

  • धने जंगल 

  • बर्फीली पहाड़ियां 

  • छोटे गाँव 

  • रंग बिरंगे फूल और 

  • खुबसूरत Sunrise Views देखने को मिलते हैं।

Sandakphu Trek Beginner और Experience Trekkers दोनों के लिए बहुत ही शानदार माना जाता है।

Kanchenjunga View- Sandakphu की सबसे बड़ी खूबसूरती 

दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत Kanchenjunga पर्वत है और Sandakphu से इसका नज़ारा बहुत शानदार दिखाई देता है। कई लोग तो सिर्फ इसकी खुबसूरत नज़ारा को देखने के लिए यहां आते हैं। और जब यहां का मौसम साफ रहता है तब यहां से Mount Everest भी दिखाई देता है। 

Sandakphu Trek Route 

आमतौर पर Sandakphu Trek Manebhanjan से शुरू किया जाता है।

मुख्य Trek Route:

  • Manebhanjan 

  • Chitrey 

  • Tumling 

  • Kalipokhri 

  • Sandakphu 

Trekking के दौरान रास्ते में कई छोटे छोटे गाँव और Homestay मिल जाते हैं जहाँ यात्री कुछ देर आराम करके अपना Trekking पूरा कर सकते हैं।

Sandakphu कैसे पहुँचे?

हवाई मार्ग से 

Bagdogra Airport Sandakphu का सबसे नजदीक Airport है। यहां से Darjeeling लगभग 70 किलोमीटर और Manebhanjan करीब यहां से 90 किलोमीटर दूर है। Bagdogra से Taxi द्वारा 4 से 5 घंटे में Manebhanjan पहुंचकर Sandakphu Trek शुरू किया जा सकता है।

रेल मार्ग से 

Sandakphu का सबसे नजदीक New Jalpaiguri Railway Station Sandakphu से Manebhanjan की दूरी लगभग 95 किलोमीटर है। यहां से आप Taxi या शेयर Jeep द्वारा 4 से 5 घंटे में आप Manebhanjan पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से 

Darjeeling और Siliguri से Sandakphu के लिए Shared Jeep और Taxi बहुत ही आसानी से मिल जाती है। Darjeeling से Manebhanjan की दूरी लगभग 26 किलोमीटर है और Siliguri से करीब 90 किलोमीटर दूर है।

Sandakphu घूमने का सबसे अच्छा समय 

  • मार्च से मई 

  • अक्तूबर से दिसंबर 

यहां के लोगों का कहना है कि वसंत ऋतु में यहां रंग बिरंगे खुबसूरत Rhododendron Flowers खिलते हैं और सर्दियों के मौसम में यहां बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Sandakphu यात्रा की अनुमानित बजट 

Homestay in Sandakphu
Trek ke Dauran Pahadon me Traditional Homestay 

Budget Trip 

  • Train/Bus- ₹1000 से ₹3000

  • Shared Jeep- ₹500 से ₹1500

  • Homestay- ₹800 से ₹2000

  • Food- ₹300 से ₹800

👉कुल खर्च लगभग ₹5000 से ₹10000 तक हो सकता है।

Mid Budget Trip 

  • Private Cab- ₹4000 से ₹8000

  • Hotel Stay- ₹3000 से ₹7000

  • Trek Guide- ₹1500+

👉कुल खर्च ₹15000 से ₹30000 तक जा सकता है।

Sandakphu यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  1. यहां का मौसम हमेशा ठंडी रहता है इसलिए गर्म कपड़े जरूर साथ रखें।
  2. यहां के रास्ते पहाड़ी और फिसलन वाले हो सकते हैं इसलिए Trekking Shoes पहनें।
  3. Trek शुरू करने से पहले थोड़ा अभ्यास करें क्योंकि Trekking के लिए Physical Fitness होना बहुत जरूरी है।
  4. पानी और कुछ खाने का समान अपने साथ जरूर लेके जाए।
  5. Trek शुरू करने से पहले यहां का मौसम के बारे में जानकारी जरूर लें।

Sandakphu में क्या खाएं?

यहां आपको:

  • Maggi 

  • Tea 

  • Momos 

  • Thukpa 

  • Local Nepali Food 

ठंडी के मौसम में यहां का गर्म चाय और Momos का स्वाद काफी अच्छा लगता है।

Photography और Blogging के लिए शानदार जगह 

अगर आप Mountain Photography और Travel Blogging में रुचि रखते हैं तो Sandakphu आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
Clouds View In Sandakphu
Badalon se Girha Sandakphu Ka amazing Landscape 

यहां:

  • Sunrise 

  • Snow Peaks 

  • Trekking Trails 

  • Clouds 

  • Forest Views 

Camera में बहुत ही शानदार दिखाई देता है।

Sandakphu क्यों जाए?

अगर आप शहर की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर कुछ समय प्रकृति के बीच बिताना चाहते हैं, तो Sandakphu जरूर जाएं।

यह जगह:

  • Adventure 

  • Peace 

  • Nature 

  • Photography 

  • Trekking 

सभी चीजों का यहां शानदार मिश्रण है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Sandakphu भारत का सबसे खूबसूरत और बेहतरीन Trekking Destinations में से एक है। यहां का Kanchenjunga View, Sunrise और Trekking Experience हर यात्री के लिए यादगार अनुभव बन जाता है।

अगर आप Nature और Adventure दोनों पसंद करते हैं, तो Sandakphu आपकी Travel Bucket List में जरूर शामिल होना चाहिए।

FAQS❓️

Q1• Sandakphu क्यों प्रसिद्ध है?

Sandakphu Trekking और Kanchenjunga View के लिए प्रसिद्ध है।

Q2• Sandakphu Trek कितना लंबा है?

यह Trek लगभग 32 किलोमीटर लंबा माना जाता है।

Q3• Sandakphu घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

March से May और October से December तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

Q4• क्या Sandakphu Beginner Trekkers के लिए सही है?

हाँ, सही तैयारी के साथ Beginners भी यह Trek पूरा कर सकते हैं।





टिप्पणियाँ

Popular posts

आरा का इतिहास और पर्यटन स्थल

Panchgagh waterfall - 5 धाराओं में बहता प्राकृतिक स्वर्ग

ककोलत जलप्रपात: बिहार का छुपा हुआ स्वर्ग

Harappan सभ्यता: नगर नियोजन, कला, अर्थव्यवस्था और पतन