Mandawa Rajasthan Kaise Paunche - Famous Haveli, Budget Aur Travel Tips

 Mandawa Rajasthan - हवेलियां, रंगीन गालियां और शाही इतिहास की खुबसूरत यात्रा 

परिचय (Introduction)

Mandawa राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित शेखावाटी क्षेत्र का एक बहुत ही प्रसिद्ध एतिहासिक शहर है। Mandawa की दूरी जयपुर से लगभग 170 किलोमीटर और दिल्ली से इसकी दूरी 260 किलोमीटर दूर है। आज भी राजस्थान का नाम सुनते ही लोगों के मन में रेगिस्तान, पुराने किले और राजाओं की कहानियां याद आती है। लेकिन राजस्थान में स्थित Mandawa शहर एक ऐसी जगह है जो अपनी रंग बिरंगी हवेलियां, पुरानी कला और शांत माहौल के लिए पूरे देश भर में जानी जाती है। Mandawa एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जिसे "Open Art Gallery of Rajasthan" भी कहा जाता है। 

अगर आप भी Mandawa की इतिहास, कला और गाँव की असली संस्कृति देखना चाहते हैं तो Mandawa आपके लिए एक शानदार Travel Destination और यादगार यात्रा बन सकती है। क्योंकि Mandawa Rajasthan की पुरानी हवेलियां,  दीवारों पर बनी Panting और संकरी गोलियां लोगों को काफी आकर्षित करती है।

Mandawa शहर पुराने व्यापारिक रास्तों पर मौजूद होने के वज़ह से यहां कई अमीर व्यापरियों ने शानदार हवेलियां बनवाई थी। Mandawa की लगभग हर पुरानी इमारत पर सुंदर Panting और डिजाइन बनाई गई है। इसी वज़ह से Mandawa को Rajasthan की open air art gallery कहा जाता है। Mandawa Rajasthan में घूमते समय आपको ऐसा लगेगा की जैसे आप किसी पुराने राजा महाराजाओं के समय में पहुंच गए हों।

"अगर आप किसी और भी Tourist जगह के बारे में जानना चाहते हैं, तो इन्हें भी पढ़े"👇

👉 Orchha Madhya Pradesh Tourism 

👉 Alleppey Travel Blog Hindi- Kerala की शानदार Backwater यात्रा 

👉 Rann of Kutch Travel Guide- White Desert Gujarat 

Mandawa Fort शहर की शान 

Mandawa Fort Rajasthan
Mandawa का एतिहासिक किला 

Mandawa Fort इस शहर का सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह है। इस Fort को 18 वीं शताब्दी में बनाया गया था। और Mandawa Fort को आज एक Heritage Hotel में बदल दिया गया है। लेकिन फिर भी इसकी पुरानी ख़ूबसूरती आज भी वैसी ही बनी हुई है। लोग यहां की दीवारों पर बनी Panting, पुराने दरवाजे और राजस्थानी डिजाइन को काफी पसंद करते हैं।
अगर आपको Photography पसंद है तो यह जगह आपके लिए एक शानदार Destination है, क्योंकि Fort के ऊपर से पूरे Mandawa शहर का सुंदर नज़ारा दिखाई पड़ता है।

Mandawa की प्रसिद्ध हवेलियां 

Mandawa Haveli Painting
हवेलियों की रंगीन दीवार चित्रकारी 

Street Of Mandawa Rajasthan
Mandawa की खुबसूरत पुरानी गालियां 

Mandawa की खूबसूरती यहां की हवेलियों की दीवारों में छिपी हुई है। और हर हवेली की अपनी अलग design और कहानी है ।

1• Hanuman prasad Goenka Haveli 

Hanuman Prasad Goenka Haveli सिर्फ एक पुरानी इमारत नहीं बल्कि उस समय के अमीर मारवाड़ी व्यापरियों की कला, संस्कृति और शानो शौकत की कहानी सुनाती है। यह हवेली Goenka परिवार ने बनवाया था, जो उस समय के बड़े व्यापारी परिवारों में से एक था। 18 वीं- 19 वीं सदी में Mandawa शहर व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र था। उस समय ऊंटों का करवा यहां से गुज़रते थे और इसलिए व्यापरियों ने अपनी संपत्ति और प्रतिष्ठा दिखाने के लिए शानदार हवेलियां बनवाई। कहा जाता है कि इस हवेली की दीवारों पर बनी भगवानों, जानवरों और पुराने समय के दृश्यों की Panting केवल सजावट नहीं थी, बल्कि परिवार की धार्मिक आस्था, सामाजिक स्थिति और उस समय की जीवनशैली को दिखाने का तरीका था।

2• Murmuria Haveli 

कहा जाता है कि Murmuria Haveli Mandawa Rajasthan के शेखावाटी क्षेत्र की उन खास हवेलियों में से एक है जहाँ पारंपरिक राजस्थानी कला और आधुनिक दुनिया की झलक एक साथ देखने को मिलता है। Murmuria Haveli की दीवारों पर सिर्फ राजाओं की तस्वीरें ही नहीं, बल्कि ट्रेन, कार, Venice शहर और अंग्रेजी दौर की झलक भी देखने को मिलता है। यह हवेली 1930s में बनाई गई थी। उस समय कलाकारों ने समाज, राजनीति और आधुनिक दुनिया को Panting के जरिए दिखाने की कोशिश की गई थी ।

3• Jhunjhunwala Haveli 

Jhunjhunwala Haveli Rajasthan के Mandawa शहर की सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध हवेलियों में एक है। यह हवेली 1859 में बनाई गई थी। यह Haveli अपनी पारंपरिक राजस्थानी कला, जालीदार खिड़कियां और लकड़ी के दरवाजे, Golden रूम, बड़ा आंगन और ऊंची छते और रंगीन भीति चित्र के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

Mandawa में घूमने लायक अन्य जगह 

Heritage Hotel In Mandawa
पुराने किले में शानदार होटल 

1• Gulab Rai Ladia Haveli 

Gulab Rai Ladia Haveli Mandawa शेखावाटी की प्रसिद्ध हवेली है, जो रंगीन Fresco Panting नक्काशीदार झरोखों और पारंपरिक राजस्थानी वास्तुकला के लिए जानी जाती है। Gulab Rai Ladia Haveli की दीवारों पर धार्मिक, सांस्कृतिक और शाही जीवन के सुन्दर चित्र बने हैं।

2• Saraf Haveli 

Saraf Haveli Mandawa शेखावाटी क्षेत्र की प्रसिद्ध हवेलियों में गिना जाता है। Saraf Haveli की कला पुराने व्यापारिक दौर, संस्कृति और शाही जीवन की याद दिलाती है, जिसके कारण यह जगह इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए Saraf Haveli बहुत ही खास जगह मानी जाती है।

3• Local Market 

Mandawa के Local बाजार में घूमकर आप एक अच्छा अनुभव ले सकते हैं। और इस बाजार से आप यहां के राजस्थानी कपड़े, हस्तशिल्प और सजावटी समान भी आपलोग खरीद सकते हैं।

Mandawa कैसे पहुँचे?

1• सड़क मार्ग 

Mandawa के सड़क मार्ग से राजस्थान और दिल्ली जैसे बड़े शहरों की सड़कें अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। जयपुर, दिल्ली और बीकानेर जैसे शहरों से Mandawa के लिए आसानी से बस या Taxi की सुविधा मिल जाती है।

2• ट्रेन से 

Mandawa में कोई ऐसा बड़ा Railway Station तो नहीं है, लेकिन Mandawa की सबसे नजदीक शहर की Railway Station झुंझुनूं और चूरू से Taxi लेकर आप आसानी से Mandawa पहुंच सकते हैं।

3• हवाई मार्ग से 

Mandawa की सबसे नजदीक Airport Jaipur International Airport है। और Airport से Taxi या बस Mandawa के लिए आसानी से मिल जाती है।

Mandawa घूमने का सबसे अच्छा समय 

Mandawa Rajasthan आपलोग October से March महीने में बड़े आराम से घुम सकते हैं,क्योंकि इस समय यहां का मौसम ठंडी और सुहाना रहता है। और गर्मी के मौसम में Mandawa का तापमान काफी ज्यादा होने के कारण घूमने में दिक्कतें आ सकती है इसलिए सर्दियों का मौसम यात्रा के लिए बेहतर रहता है।

Mandawa यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?

1• हल्के और गर्म कपड़े अपने साथ जरूर ले जाए क्योंकि सर्दियों में सुबह और रात को काफी ठंडी हो सकती है जबकि दिन के समय में हल्की गर्मी रहती है।

2• अपने साथ पानी जरूर रखें क्योंकि राजस्थान का मौसम सूखा रहता है इसलिए यात्रा के दौरान पानी जरूर पीते रहें।

3• Mandawa की गालियों और हवेलियों में काफी जगह पैदल भी चलना पड़ता है इसलिए आरामदायक जूते पहनें।

4• Mandawa के लोग बहुत ही शांत और संस्कारी स्वभाव के होते हैं इसलिए उनका और स्थानीय संस्कृति का सम्मान करें।

5• Mandawa की हर गली और हवेली काफी खूबसूरत दिखाई देता है और इस ख़ूबसूरती को अपने Camera में कैद करने के लिए Camera अपने साथ जरूर ले जाए।

Mandawa में क्या खाएं?

Mandawa में राजस्थान के कई स्वादिष्ट व्यंजन खाने को मिलता है जैसे:-
  • दाल बाटी चूरमा 
  • गटे की सब्जी 
  • कचौरी
  • मिर्ची बड़ा 
  • रबड़ी और मिठाइयाँ 
यहां के छोटे लोकल ढाबों में आपको असली राजस्थानी स्वाद का अनुभव मिलेगा 

Mandawa में रुकने की सुविधा 

Mandawa में कई Heritage Hotel और Budget Hotel मौजूद हैं। जिसमें आप Comfortable होके यहां रुक सकते हैं और अगर आप शाही अनुभव लेना चाहते हैं तो यहां के पुराने किले में बने Heritage Hotel में रुक सकते हैं। यहां Budget Travelers के लिए भी अच्छे Guest House भी मौजूद हैं।

Mandawa Rajasthan यात्रा की अनुमानित खर्च

Mandawa Rajasthan घूमने का खर्च आपके Travel Style पर निर्भर करता है। अगर आपके पास Budget कम है तो भी आप आराम से Mandawa घुम सकते हैं।

  1. Budget Trip (Low Budget Travelers) - ₹2500 से ₹6000
  2. Mid Budget Trip - ₹7000 से ₹15000
  3. Luxury Trip - ₹20000 से ₹50000 

Mandawa क्यों जाए?

अगर आप भीड़ भाड़ वाले Tourist Places से अलग कोई शांत और एतिहासिक जगह को explore करना पसंद करते हैं, तो Mandawa जरूर जाएं। क्योंकि यहां आपको राजस्थान की असली कला, संस्कृति और इतिहास देखने को मिलता है। यह Mandawa Family Trip, Solo Travelers, Couples Trip और Travel Blogging  सभी के लिए एक शानदार Destination मानी जाती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Mandawa Rajasthan Sunset
शाम के समय Mandawa का खुबसूरत नज़ारा 

Mandawa राजस्थान का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है जहाँ आपको Mandawa की इतिहास, कला और संस्कृति का एक अनोखा मेल देखने को मिलेगा। Mandawa की हवेलियां ,पुराने किले और रंगीन गालियां को देखकर हर tourist का दिल खुश हो जायगा।
अगर आप राजस्थान घूमने का सोच रहे हैं,तो Mandawa को अपनी Travel List में जरूर शामिल करना चाहिए। क्योंकि यहां की शांति, ख़ूबसूरती और एतिहासिक माहौल आपकी यात्रा को यादगार बना बना सकती है।

FAQS 

Q1• Mandawa किस लिए प्रसिद्ध है?

Mandawa अपनी रंगीन हवेलियां, पेंटिंग और एतिहासिक किलों के लिए प्रसिद्ध है।

Q2• Mandawa घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

October से March तक समय Mandawa घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

Q3• Mandawa कैसे पहुँचे?

जयपुर, दिल्ली और झुंझुनूं से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से Mandawa पहुंच सकते हैं।

Q4• क्या Mandawa Family Trip के लिए अच्छा है?

हाँ, Mandawa परिवार, दोस्तों और Solo Travelers सभी के लिए शानदार जगह है।

टिप्पणियाँ

Popular posts

आरा का इतिहास और पर्यटन स्थल

Panchgagh waterfall - 5 धाराओं में बहता प्राकृतिक स्वर्ग

ककोलत जलप्रपात: बिहार का छुपा हुआ स्वर्ग

Harappan सभ्यता: नगर नियोजन, कला, अर्थव्यवस्था और पतन