Orchha Madhya Pradesh Tourism

 Orchha Madhya Pradesh- इतिहास, किले और बेतवा नदी की खूबसूरती 

हमारे भारत में आज भी कुछ ऐसा जगह मौजूद है जहाँ की इतिहास, प्रकृति और शांति एक साथ देखने को मिलती है। आज हम इस ब्लॉग में ऐसे ही एक जगह के बारे में चर्चा करेंगे जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। Orchha मध्य प्रदेश का एक ऐसा शहर है जो अपनी एतिहासिक भव्य किलों, पुराने महलों, प्रसिद्ध मंदिरों और बेतवा नदी के खुबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। अगर आपलोग भी शहर की भीड़ भाड़ से दूर किसी ऐसी ही जगह का तलाश कर रहे हैं जहाँ का वातावरण सुकून भरा हो , तो Orchha आपके लिए बेहतरीन Travel Destination हो सकती है।

मध्य प्रदेश के निवाडी जिले में स्थित Orchha शहर jhansi से लगभग 18 किलोमीटर दूर है। अभी के समय में यहां तक पहुंचना काफी आसान हो गया है, क्योंकि jhansi Railway Station देश के कई बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। jhansi पहुचने के बाद वहां से Taxi या Auto लेकर Orchha का सफर बहुत ही आसानी से पूरा किया जा सकता है।

Orchha शहर की स्थापना 16वीं शताब्दी में बुंदेला राजपूत राजा Rudra Pratap Singh के द्वारा किया गया था। यह शहर कभी बुंदेला राजाओं की राजधानी हुआ करता था। Orchha का मतलब "छिपी हुई जगह" है शायद यही कारण है कि आज भी यह जगह भारत के Hidden Travel Spots में गिना जाता है। Orchha शहर में बने किले, महल और मंदिर आज भी उस समय की शानदार कला और वास्तुकला को जिंदा रखते हैं।
Orchha Fort Complex Madhya Pradesh
Orchha Fort की शानदार एतिहासिक वास्तुकला 

Orchha शहर में स्थित Orchha Fort Complex जहाँ कई एतिहासिक महल और किले मौजूद हैं। Jahangir Mahal यहां की सबसे प्रसिद्ध महल है, कहा जाता है कि यह महल राजा वीर सिंह ने मुगल सम्राट Jahangir के स्वागत के लिए बनवाया था। इस महल की वास्तुकला राजपूत और मुगल शैली का शानदार मिश्रण है। महल की ऊंची दीवारें, विशाल आंगन और खुबसूरत खिड़कियां पर्यटकों को बहुत ज्यादा आकर्षित करती है। महल इतना बड़ा है कि उसके छत से पूरे Orchha शहर और बेतवा नदी का खुबसूरत नज़ारा दिखाई देता है।

Jahangir Mahal Orchha View
Orchha का प्रसिद्ध Jahangir Mahal 

अगर आपको इतिहास और कला पसंद है, तो यह जगह जरूर घूमना चाहिए क्योंकि Raja Mahal अपनी प्राचीन पेंटिंग और रंगीन चित्रकारी के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां की दीवारों पर बनी कलाकारी आज भी लोगों को हैरान कर देती हैं।

Ram Raja Temple Orchha Madhya Pradesh
Orchha का प्रसिद्ध राम राजा मंदिर 

Ram Raja Temple Orchha की सबसे अनोखी जगह में से एक है। कहा जाता है कि यह भारत का एकमात्र मंदिर है जहाँ भगवान Ram को राजा के रूप में पूजा जाता है। यहां हर दिन पुलिस द्वारा भगवान Ram को GOD OF OWNER दिया जाता है। मंदिर का वातावरण बहुत ही शांत और भक्तिमय होता है, जिसके कारण यहां आने से आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है।

Betwa River Sunset In Orchha
बेतवा नदी किनारे खूबसूरत सूर्यास्त का नज़ारा 

Betwa River Orchha की खूबसूरती को और भी खास बना देता है। शाम के समय यहां नदी किनारे बैठ कर सूर्यास्त देखना किसी यादगार अनुभव से कम नहीं होता है। यहां कई लोग आके Boating River Rafting का मजा लेते हैं। और नदी किनारे बनी राजाओं की छतरियां यानी Cenotaphs सूर्योदय और सूर्यास्त के समय बहुत आकर्षक दिखाई देता है। यही वजह है कि यह जगह Travel Photography और Vlogging के लिए काफी हो रही है।

अगर आपको Orchha में प्रकृति और जंगल देखने का मन करे तो आप Orchha Wildlife Sanctuary भी घूम सकते हैं। यहां हिरण, नीलगाय, बंदर और कई प्रकार के बहुत सारे खूबसूरत पंछियों को भी देखा जा सकता है। सर्दियों के मौसम में यहां बाहर के पंछियां भी यहां रहने आते हैं, जिससे इस जगह की सुंदरता और बढ़ जाती है।

Orchha घूमने का सबसे अच्छा समय October से March तक माना जाता है। इस दौरान यहां का मौसम ठंडी और सुहाना रहता है, जिससे यहां के किले और मंदिर आराम से घुमा जा सकता है। गर्मियों में Orchha की तापमान बहुत ज्यादा रहती है जिसके कारण इस समय यहां घूमना Comfortable नहीं रहता है, इसलिए सर्दियों का मौसम में Orchha यात्रा के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।

Orchha में आपलोग कई तरह के अनुभव ले सकते हैं जैसे:

• Fort और Mahals Explore करना 

• Betwa River के किनारे Sunset देखना 

• यहां के Local Market से हस्तशिल्प खरीदना 

• River Rafting करना 

• यहां के कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन को Try करना 

आज के समय में जहाँ ज्यादातर पर्यटन स्थल भीड़ से भर चुके हैं, वहीं Orchha अभी भी अपनी असली ख़ूबसूरती और शांति को संभालकर रखा हुआ है। यहां इतिहास, संस्कृति, प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। अगर आप किसी नई, शांत और खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो Orchha जरूर जाएं। यहां के किले, मंदिर, Betwa River और शांत वातावरण आपकी यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।

इन्हें भी पढ़े 👇



FAQ 

1• Orchha कहाँ स्थित है?

Orchha Madhya Pradesh के निवाडी जिले में स्थित है और झाँसी से लगभग 18 किलोमीटर दूर है।

2• Orchha घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

Orchha घूमने का सबसे अच्छा समय October से March तक माना जाता है।

3• Orchha में सबसे प्रसिद्ध जगह कौन सी है?

Jahangir Mahal और Raja Ram Temple Orchha की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है।

4• क्या Orchha में River Rafting की जाती है?

हाँ Betwa River में कई जगहों पर River Rafting और Boating का आनंद लिया जा सकता है।

5• Orchha क्यों प्रसिद्ध है?

Orchha अपने एतिहासिक किले, पुराने मंदिरों, बेतवा नदी और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

टिप्पणियाँ

Popular posts

आरा का इतिहास और पर्यटन स्थल

Panchgagh waterfall - 5 धाराओं में बहता प्राकृतिक स्वर्ग

ककोलत जलप्रपात: बिहार का छुपा हुआ स्वर्ग

Harappan सभ्यता: नगर नियोजन, कला, अर्थव्यवस्था और पतन