Ranthambore National Park Rajasthan
Ranthambore National Park- जंगल और Wildlife Safari का शानदार
Ranthambore National Park क्यों है Wildlife Lovers की पहली पसंद?
![]() |
| Ranthambore जंगल Safari के दौरान दिखाई देता Royal Bengal Tiger |
Ranthambore National Park Jaipur से लगभग 180 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद हैं। अरावली और विंध्य पार्वत श्रृंखलाओं के बीच फैला यह जंगल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। यहां ऊंची पहाड़ियां, हरे भरे पेड़, शांत झीलें और प्राचीन खण्डहर जंगल को और भी आकर्षक बना देते हैं। कहा जाता है कि पहले यह इलाका राजाओं का शिकार क्षेत्र हुआ करता था, लेकिन बाद में इस संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया गया। आज यह भारत के सबसे प्रसिद्ध Tiger Reserve में शामिल है।
Ranthambore का सबसे आकर्षण यहां पाए जाने वाले Royal Bengal Tiger हैं। यहां Tiger खुले जंगल में आसानी से दिखाई देते हैं, इसलिए यहां tiger sighting के chances काफी अच्छे माने जाते हैं। यही कारण है कि भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यहां Tiger देखने के लिए काफी संख्या में Tourist आते हैं। कई wildlife Photographers और Documentary Makers भी Ranthambore को अपनी पहली पसंद मानते हैं क्योंकि यहां Wildlife Photography के लिए शानदार Views मिलते हैं।
Tiger के आलावा Ranthambore में कई अन्य जंगली जानवर भी पाए जाते हैं। यहां Leopard, Sloth Bear, Hyena, Jackal, Sambhar Deer, Chital, Nilgai, Crocodile और Wild Boar जैसे जानवर आसानी से देखे जा सकते हैं। जंगल के अंदर कई बार जानवर पानी के किनारे आराम करते हुए दिखाई देते हैं, जो पर्यटकों के लिए बहुत खूबसूरत नज़ारा होता है। इसके अलावा यहां 300 से ज्यादा पंछियों की प्रजातियां भी पाई जाती है। यही बजह है कि Bird Watching पसंद करने वाले लोगों के लिए भी Ranthambore किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है।
![]() |
| Ranthambore में Jeep Safari का रोमांचक अनुभव |
Ranthambore में सबसे ज्यादा रोमांचक अनुभव Jungle Safari होता है। यहां Jeep Safari और Canter Safari दोनों की सुविधा उपलब्ध है। Safari के दौरान पर्यटक जंगल के अन्दर गहराई तक जाते हैं और Wildlife को बहुत करीब से देखने का मौका मिलता है। सुबह और शाम की Safari सबसे ज्यादा लोकप्रिय होती है क्योंकि इस समय जानवरों के दिखाई देने की संभावना ज्यादा रहती है। जंगल की शांत हवा, पंछियों की आवाजें और अचानक Tiger का सामने आ जाना लोगों के लिए जिंदगी भर याद रहने वाला अनुभव बन जाता है।
Safari के दौरान जंगल का हर हिस्सा अलग अनुभव देता है। कहीं धने पेड़ों के बीच हिरणों का झुंड दिखाई देता है तो कहीं झील के किनारे मगरमच्छ धूप सेंकते हुए नजर आते हैं। कई बार Safari के दौरान Tiger सड़क पार करते हुए भी दिखाई दे जाता है, जिसे देखना पर्यटकों के लिए सबसे खास पल होता है। यही रोमांच Ranthambore को भारत के सबसे बेहतरीन Wildlife Safari Destinations में शामिल करता है।
![]() |
| जंगल के बीच स्थित Ranthambore किला |
Ranthambore केवल एक Wildlife के लिए नहीं बल्कि अपनी एतिहासिक धरोहर के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां स्थित Ranthambore Fort पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यह प्राचीन किला पहाड़ी पर स्थित है और यहां से पूरे जंगल का शानदार नज़ारा दिखाई देता है। कहा जाता है कि यह किला कई सौ साल पुराना है। किले के अन्दर पुराने मंदिर, विशाल दरवाजे और एतिहासिक संरचनाएं देखने केवल एक Wildlife मिलती हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों को काफी आकर्षित करती हैं।
![]() |
| Ranthambore National Park की शांत झीलें और प्राकृतिक सुंदरता |
Ranthambore की खूबसूरती में यहां की झीलों का भी बड़ा योगदान है। Padam Talao, Malik Talao और Rajbagh Lake जैसी झीलें जंगल के बीच बहुत ही सुंदर नज़ारा प्रस्तुत करती है। कई बार इन झीलों के किनारे Tiger पानी पीते हुए दिखाई देते हैं जो Wildlife Lovers के लिए बहुत खास अनुभव होता है। सुबह के समय झीलों के आसपास का वातावरण काफी शांत और मनमोहक दिखाई देता है।
अगर Ranthambore घूमने की Planning कर रहे हैं, तो October से June तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां का मौसम काफी सुहावना रहता है और जंगल घूमने में मजा आता है। वही गर्मियों के मौसम में Tiger Sighting के chances ज्यादा बढ़ जाते हैं क्योंकि जानवर पानी के स्रोतों के आसपास ज्यादा दिखाई देते हैं। मॉनसून के दौरान पार्क के कुछ हिस्से बंद भी रहते हैं, इसलिए यात्रा से पहले जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
Ranthambore पहुंचना भी काफी आसान है। Sawai Madhopur Railway Station यहां का सबसे नजदीक Railway Station है, जो Delhi, Jaipur और Mumbai जैसे बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। अगर आप हवाई यात्रा करना चाहते हैं, तो Jaipur International Airport सबसे नजदीक Airport माना जाता है। वहां से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से Ranthambore पहुंचा जा सकता है।
आज के समय में Ranthambore भारत के सबसे लोकप्रिय Wildlife Tourism Destinations में शामिल हो चुका है।यहां आने वाले पर्यटक केवल Tiger देखने ही नहीं बल्कि प्रकृति के बीच शांति और adventure का अनुभव लेने भी आते हैं। जंगल की हरियाली, Wildlife की आवाजें और Safari का रोमांच लोगों को शहर की भागदौड़ से दूर एक अलग दुनिया का एहसास कराती है।
इन्हें भी पढ़े 👇
अगर आप Adventure, Wildlife Photography, Nature Exploration और जंगल Safari का असली मजा लेना चाहते हैं, तो Ranthambore National Park आपके लिए एक शानदार Destination साबित हो सकता है। यहां की Safari, Royal Bengal Tiger, खूबसूरत झीलें और एतिहासिक किला हर पर्यटक को जिंदगी भर याद रहने वाला अनुभव देते हैं। यही कारण है कि Ranthambore भारत के सबसे बेहतरीन और प्रसिद्ध Wildlife Destinations में गिना जाता है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें