Mawlynnong Meghalaya- Asia Ka Cleanest Village aur Nature Travel Guide

Mawlynnong Meghalaya- Asia का Cleanest गाँव और Nature की खुबसूरत दुनिया 

Mawlynnong Clean Village Meghalaya
Asia Ka Cleanest Village Mawlynnong Ka Beautiful View 

भारत की बहुत सारी ऐसी खुबसूरत जगह है जो आज भी अपनी असली प्राकृतिक सुंदरता को संभालकर रखा हुआ है। उन्हीं में से एक ऐसी ही शांत और बहुत ही खूबसूरत जगह जिसे Mawlynnong के नाम से जाना जाता है और इसे "Asia Ka Cleanest Village" भी कहा जाता है। यह गाँव अपनी साफ सफाई, हरियाली, प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। अगर आप भी शहर से दूर किसी शांत, प्राकृतिक और साफ सुथरा जगह घूमना चाहते हैं, तो Mawlynnong आपके लिए एक बेहतरीन Destination हो सकती है।Mawlynnong की साफ सड़कें, बांस से बने Dustin, हरियाली से भरपूर रास्ते और वहां के लोगों की सादगी हर यात्री का दिल जीत लेती है।

Mawlynnong कहाँ स्थित है?

Mawlynnong भारत के उत्तरी पूर्व राज्य Meghalaya में स्थित एक छोटा और बहुत ही खूबसूरत गाँव है। Mawlynnong Shillong से लगभग 78 किलोमीटर दूर है। यह गाँव भारत और बांग्लादेश सीमा के बिलकुल करीब मौजूद हैं। इस गाँव में ज्यादातर Khasi Tribe के लोग बस्ते है और यह गाँव East Khasi Hills जिले में आता है।  Mawlynnong गाँव की प्राकृतिक सुंदरता और यहां की साफ़ सफाई इसे बाकी जगहों से अलग बनाती है।

Mawlynnong क्यों प्रसिद्ध है?

जबसे साल 2003 में एक Travel Magazine ने Mawlynnong को "Asia's Cleanest Village" नाम से घोषित किया तब से यह गाँव दुनियाभर के पर्यटकों के लिए काफी लोकप्रिय हो गया। यहां के लोगों द्वारा गाँव की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। इस गाँव की हर गली बिलकुल साफ दिखाई देता है।Mawlynnong गाँव में जगह जगह पर बांस से बने Dustin रखे जाते हैं ताकि कचड़ा इधर उधर न बिखरे और इस में प्लास्टिक का उपयोग बहुत कम किया जाता है।यह गाँव सिर्फ साफ-सफाई ही नहीं बल्कि प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और शांति के लिए भी जानी जाती है।

Mawlynnong की प्राकृतिक सुंदरता 

Mawlynnong पहुचने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी प्राकृतिक स्वर्ग में पहुंच गए हों। यहां चारों तरफ हरियाली, यहां की सुन्दर घर, फूलों से सजे रास्ते और साफ वातावरण देखने को मिलता है। बरसात के मौसम में यहां की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। वैसे तो Meghalaya को "Clouds Ka ghar" भी कहा जाता है और Mawlynnong की वजह से इसकी ख़ूबसूरती और भी खास बन जाती है।

Sky View Point से बांग्लादेश का सुन्दर नज़ारा 

Mawlynnong में Sky View Point भी है जो केवल बांस से बना हुआ है और उस View Point से बांग्लादेश का मैदान पूरा साफ दिखाई पड़ता है। यह जगह photography के लिए बिल्कुल perfect जगह है क्योंकि Sky View Point की ऊंचाई से नीचे फैली हरियाली और दूर दूर तक दिखने वाले गाँवों का नज़ारा बहुत ही आकर्षक लगता है।

Mawlynnong में घूमने लायक जगहें 

1• Living Root Bridges 

Leaving Root bridge Mawlynnong Meghalaya
Ped Ki Jadoh Se Bana प्राकृतिक Bridge 


Living Root Bridge Meghalaya की सबसे अद्भुत प्राकृतिक धरोहरों में से एक है। यह पुल रबर के पेड़ों की जाड़ों को वर्षों तक जोड़कर बनाया गया है। Living Root Bridge की सबसे खास बात यह है कि यह पुल समय के साथ कमजोर नहीं होता है बल्कि और मजबूत होता जाता है। यहां चारों तरफ हरियाली, बहता हुआ पानी और प्राकृतिक वातावरण पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करती है।

2• Sky Walk 

Sky View Point Mawlynnong Meghalaya
Bamboo Sky Walk Se Dikne Wala Khubsurat View 


Mawlynnong Sky Walk बांस और लकड़ी से बना एक ऊंचा View Point है, जहाँ से मेघालय की खुबसूरत हरियाली और आसपास के गाँवों का शानदार नज़ारा देखने को मिलता है। जब Mawlynnong का मौसम साफ रहता है तब यहां से बांग्लादेश का मैदान भी आसानी से दिख जाती है।  Sky Walk की ऊंचाई पर खड़े होकर ठंडी हवा का अनुभव लेना लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। प्रकृति प्रेमियों और Photographers के लिए यह जगह बहुत ही खास मानी जाती है।

3• Balancing Rock 

Balancing Rock Mawlynnong
Prakriti Ka Adbhud Balancing Rock 


Balancing Rock Mawlynnong का एक अद्भुत प्राकृतिक चमत्कार है, जहाँ एक बहुत बड़ा पत्थर दूसरे पत्थर पर बिना गिरे बिलकुल संतुलित नजर आता है। कहा जाता है कि कई बर्षों से यह पत्थर इसी तरह मौजूद हैं, जो हर किसी को हैरान कर देता है। यहां के स्थानीय लोग इसे प्राकृतिक की अनोखी कला मानते हैं। इस अद्भुत चीज के साथ आप photo भी खिचवा सकते हैं और इसकी रहस्यमय बनावट को करीब से देखने का आनंद भी ले सकते हैं।

4• Village Walk 

Bamboo Dustbin In Mawlynnong
Swachta Ka Sandesh Dete Bamboo Dustbin 


Mawlynnong Village की साफ़ सुथरी गालियों में घूमना एक अलग ही अनुभव देता है। यहां की हर सड़क और घर के आसपास सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसके कारण इसे "Asia का Cleanest Village " कहा जाता है। बांस से बने घर, रंग बिरंगी फूल और शांत वातावरण के कारण गाँव की सुंदरता काफी आकर्षित लगती है। Mawlynnong गाँव में घूमते समय यहां की प्रकृति और स्थानीय संस्कृति को करीब से महसूस करने का मौका प्राप्त होता है।

Mawlynnong कैसे पहुंचे?

हवाई मार्ग से 

Mawlynnong से Shillong Airport की दूरी लगभग 95 से 100 किलोमीटर दूर है। सड़क मार्ग से यहां पहुंचने में करीब 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है। Shillong Airport से Mawlynnong तक पहुंचने के लिए Taxi या Cab सबसे अच्छा विकल्प रहता है। और Mawlynnong जाने वाली रास्ते में Meghalaya की खुबसूरत पहाड़िया, हरियाली और छोटे छोटे सुन्दर गाँव देखने को मिलता है, जिसके कारण यह सफर हमेशा के लिए यादगार बन जाता है।

ट्रेन से 

Mawlynnong Village Guwahati Railway Station से लगभग 170 से 180 किलोमीटर दूर है। सड़क मार्ग से यहां तक पहुंचने में करीब 6 से 6 घंटे लग सकते हैं। अधिकतर लोग पहले Shillong पहुंचते हैं और फिर वहां से Taxi या Cab लेकर Mawlynnong के लिए निकल जाते हैं। रास्ते में पहाड़, झरने और Meghalaya की हरियाली सफर को बेहद खूबसूरत बना देते हैं।

Mawlynnong घूमने का सबसे अच्छा समय 

Mawlynnong घूमने का सबसे अच्छा समय October से April तक माना जाता है। क्योंकि इस समय Mawlynnong का मौसम साफ और सुहावना रहता है जिसके कारण यात्रा काफी आरामदायक होती है। बरसात के मौसम में यहां की हरियाली और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है लेकिन भारी बारिश के कारण रास्तों में परेशानी भी उठानी पड़ सकती है।

Mawlynnong Travel Budget 

Mawlynnong घूमने का खर्च आपके Travel Style पर निर्भर करता है।

Budget Trip 

  • Share Taxi- ₹500 से ₹1500

  • Budget Homestay- ₹800 से ₹2000

  • खाना- ₹300 से ₹700

  • Local Travel- ₹200 से ₹500

👉2 दिन की यात्रा में लगभग ₹4000 से ₹8000 तक हो सकती है।

Mid Budget Trip 

  • Private Cab- ₹3000 से ₹6000

  • Hotel Stay- ₹3000 से ₹7000

  • Food &Shopping- ₹1500+

👉 कुल खर्च ₹10000 से ₹20000 तक हो सकती है।

Mawlynnong यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

  1. साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  2. प्लास्टिक का कम उपयोग करें।
  3. Comfortable Shoes पहनें।
  4. मौसम का हमेशा ध्यान रखें।
  5. Local Culture का सम्मान करें।

Mawlynnong में क्या खाएं?

यहां आपको Meghalaya के Traditional Foods खाने को मिलेंगे।

  • Jadoh 

  • Tungrymbai 

  • Rice Dishes 

  • Bamboo Shoot Foods 

  • Local Tea 

अगर आपको Simple aur Natural Food पसंद है, तो यहां का खाना आपको जरूर पसंद आयेगा।

Mawlynnong क्यों जाए?

Sunset View In Mawlynnong
Shaam Ke Samay Mawlynnong Ka Sunder Najara


अगर आप शहर की भीड़ भाड़ और प्रदूषण से दूर कुछ समय शांति से बिताना चाहते हो या Nature Photography, Travel Vlogging के लिए शांत जगहों पर घूमना चाहते हैं तो Mawlynnong जरूर जाएं।

यहां की हर गली,  हर पौधा, और हर प्राकृतिक नज़ारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। यह जगह सिर्फ घूमने के लिए नहीं बल्कि प्रकृति और स्वच्छता से सीखने के लिए भी बेहतर मानी जाती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Mawlynnong भारत का एक ऐसा गाँव है जहाँ प्रकृति, स्वच्छता और शांति का अनोखा मेल देखने को मिलता है। यहां की हरियाली, Living Root Bridge और साफ वातावरण हर यात्री के दिल में एक यादगार अनुभव बन जाती है।

अगर आप भी किसी ऐसे ही खूबसूरत Hidden Travel Destination की तलाश में हैं, तो Mawlynnong आपकी Travel List में जरूर शामिल होना चाहिए।

"अगर आप किसी और Tourist Places के बारे में जानना चाहते हैं तो दिए गए लिंक पर क्लिक करें"



FAQS❓️

Q1• Mawlynnong क्यों प्रसिद्ध है?

Mawlynnong अपनी साफ सफाई और Living Root Bridge के लिए प्रसिद्ध है।

Q2• Mawlynnong घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

October से April तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

Q3• Mawlynnong कैसे पहुँचे?

Shillong और Guwahati से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Q4• क्या Mawlynnong Family Trip के लिए अच्छा है?

हाँ, यह Family Trip, Solo Travel और Nature Lovers सभी के लिए शानदार जगह है।

टिप्पणियाँ

Popular posts

आरा का इतिहास और पर्यटन स्थल

Panchgagh waterfall - 5 धाराओं में बहता प्राकृतिक स्वर्ग

ककोलत जलप्रपात: बिहार का छुपा हुआ स्वर्ग

Harappan सभ्यता: नगर नियोजन, कला, अर्थव्यवस्था और पतन