बेतला नेशनल पार्क: झारखंड का प्रसिद्ध जंगल सफारी
🌿 बेतला नेशनल पार्क: झारखंड का जंगलों में छिपा स्वर्ग बेतला नेशनल पार्क में आपका स्वागत करता मुख्य गेट जंगल के पेड़ों पर मस्ती करता बंदर ✨ परिचय झारखंड राज्य के लातेहार जिले में स्थित Betla National Park एक बहुत ही खूबसूरत और जैव विविधता से भरपूर राष्ट्रीय उद्यान है। यह पार्क Palamu Tiger Reserve का हिस्सा है और अपने धने जंगलों, वन्यजीव और एतिहासिक किलों के लिए प्रसिद्ध है। “BETLA” नाम ही इसके खास जीवों को दर्शाता है Bison, Elephant, Tiger, Leopard और Axis (चीतल)। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं या एडवेंचर और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। 📝इन्हें भी पढ़ें 👉 🌿 कैमूर पहाड़ी क्षेत्र: प्रकृति की गोद में छिपा अनमोल खजाना 👉 🛕 अयोध्या भगवान श्री राम की जन्मभूमि 👉 🌄 रांची का प्रसिद्ध रॉक गार्डन और कांके डैम – पूरा यात्रा गाइड 🌳 प्राकृतिक सुंदरता और जंगल का आकर्षण Betla National Park की सबसे बड़ी खासियत इसका घना और विविध जंगल है। यहां कई प्रकार के औषधीय पौधे पाए जाते हैं जैसे साल, सागौन, बांस इत्यादि। जंगल की हरियाली और शां...