बक्सर का युद्ध- स्थान और पूरी जानकारी

 बक्सर का युद्ध (Battle of Buxar)  स्थान का पूरा विवरण

Battle of Buxar 1764 British army fighting Indian soldiers historical illustration
1764 में बक्सर के युद्ध का दृश्य, जहाँ अंग्रेज और भारतीय सेनाएँ आमने-सामने थीं

📌 युद्ध का स्थान कहाँ है?

भारत के बिहार राज्य में गंगा नदी के किनारे स्थित बक्सर शहर बिहार के उत्तर प्रदेश की सीमा के बिल्कुल पास स्थित है। और बक्सर का युद्ध (Battel of Buxar) 22 अक्तूबर 1764 को बक्सर शहर के पास लड़ा गया था। यह स्थान उस समय रणनीतिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण था क्योंकि गंगा नदी व्यापार और सेना के आने जाने के लिए एक मात्र रास्ता था और आसपास का इलाका उपजाऊ और अर्थिक रूप से समृद्ध था। 

🗺️ भौगोलिक स्थिति (Geographical Location)

बक्सर शहर बिहार की राजधानी पटना से लगभग 130km पश्चिम में और उत्तर प्रदेश में स्थित वाराणसी से लगभग 100km पूर्व में स्थित है।बक्सर शहर गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है।अगर इसका क्षेत्र को भौगोलिक रूप से देखा जाए तो यहां का मैदान पूरा समतल और खुला मैदान होने के कारण यहां बड़ी सेना आसानी से तैनात हो सकती थी। और ये जगह सेना के लड़ाई के लिए बहुत उपयुक्त था। 

🌊 गंगा नदी का महत्व

बक्सर का युद्ध गंगा नदी के किनारे हुआ,इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। गंगा नदी उस समय व्यापार के लिए एक प्रमुख रास्ता होने के कारण सैनिकों और हथियारों के आर पार करने में मदद करती थी। अंग्रेजों ने नदी का उपयोग अपने सेना को मजबूत करने में किया। बक्सर नदी के होने के कारण पानी की सुविधा आसानी से मिलती थी और युद्ध के दौरान रणनीतिक नियत्रंण आसान होता था। 

🏰 बक्सर का ऐतिहासिक महत्व

Buxar Fort river side view Bihar historical drawing near Ganga river
बक्सर किला का नदी किनारे स्थित ऐतिहासिक दृश्य


बक्सर सिर्फ युद्ध के लिए ही नहीं,बल्कि एतिहासिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है और यहां बक्सर किला (Buxar Fort)स्थित है। यह क्षेत्र प्राचीन काल से धार्मिक और संस्कृतिक केंद्र रहा है। और माना जाता है कि यहां ऋषि मुनियों का निवास हुआ करता था। यह स्थान रामायण काल से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए बक्सर धार्मिक,एतिहासिक और सैन्य दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा है। 

⚔️ युद्ध के लिए यह स्थान क्यों चुना गया?

बक्सर शहर का चयन युद्ध के लिए सोच समझकर लिया गया निर्णय था। 

कारण:

• खुला मैदान 

• बड़ी सेना को फ़ैलाने के लिए जगह उपलब्ध 

• गंगा नदी सामने है 

• जल स्रोत और आने जाने की सुविधा 

• रणनीतिक स्थिति 

• बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच होने के कारण नियत्रंण महत्वपूर्ण 

• व्यापारिक रास्ते 

• इस क्षेत्र पर कब्जा मतलब व्यापार पर नियत्रंण 

🧭 युद्ध के समय बक्सर की स्थिति

Map showing Battle of Buxar location Ganga river Bihar 1764 battlefield
1764 के बक्सर युद्ध का नक्शा, जिसमें युद्ध क्षेत्र और गंगा नदी दर्शाई गई है


1764 में बक्सर एक छोटा और महत्वपूर्ण कस्बा था। उस समय यहां की जनसंख्या बहुत कम थी लेकिन यह स्थान रणनीतिक रूप से बहुत मजबूत होने के वजह से आसपास के क्षेत्रों में कृषि और व्यापार होता था। लेकिन युद्ध के दौरान पूरा बक्सर इलाका सेनाओं के शिविर से भर गया और सेनाओं को गंगा किनारे में भी तैनात कर दिया गया था। 

🪖 युद्ध के मैदान की विशेषताएँ

बक्सर का युद्ध मैदान कुछ खास विशेषताओं के कारण प्रसिद्ध है:

जैसे:-

• समतल भूमि (Flat Terrain)

• कम जंगल और बाधाएँ 

• दूर तक साफ दृश्य (Clear Visibility)

• नदी के पास होने से संसाधन उपलब्ध 

इन कारणों से  सेनाओं को तोपों और बंदूकों का उपयोग करने में आसान हुआ और अंग्रेजों को रणनीतिक फायदे मिला। 

📜 आज का बक्सर ऐतिहासिक स्थल

आज बक्सर एक समान्य शहर है,लेकिन इसका एतिहासिक महत्व आज भी देखने को मिलता है। 

यहां क्या क्या देखा जा सकता है:-

• बक्सर किला 

• गंगा घाट 

• युद्ध से जुड़े एतिहासिक स्थल

हालांकि युद्ध का सटीक मैदान पूरी तरह सुरक्षित रूप में संरक्षित नहीं है लेकिन वहां के लोग और इतिहासकार इस स्थान को बहुत महत्व देते हैं। 

🧠 बक्सर का युद्ध स्थान से मिलने वाली सीख

इस युद्ध के स्थान से हमें कई महत्वपूर्ण बाते सीखने को मिलती हैं। 

जैसे:-

• युद्ध के लिए स्थान का चयन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। 

• नदी और भूगोल युद्ध के परिणाम को प्रभावित करते हैं। 

• रणनीतिक स्थान पर नियत्रंण से पूरे क्षेत्र पर अधिकार मिल सकता है। 

इन्हें भी पढ़ें 👇

👉रांची का प्रसिद्ध रॉक गार्डन और कांके डैम – पूरा यात्रा गाइड

👉अशोक सम्राट:भारत का महान राजा


📊 निष्कर्ष (Conclusion)

बिहार के गंगा नदी के किनारे हुआ बक्सर का युद्ध भारत के इतिहास का एक निर्णायक युद्ध था, जो रणनीतिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण था।युद्ध खत्म होने के बाद यह क्षेत्र व्यापार,सैन्य नियत्रंण और प्रशासनिक शक्ति का केन्द्र बन गया।
इस स्थान पर जीत हासिल करने के बाद अंग्रेजों ने भारत में अपनी सत्ता मजबूत किया था। 

अगर आप इतिहास से जुड़े जानकारी में रुचि रखते हैं तो हमारे इस चैनल को follow करे। और इस जानकारी में अगर कुछ गलती हो जाती है तो कृपया comment में जरूर बताये ताकि और भी ऐसे रोचक जानकारी को मैं सही से आपलोगों तक पहुँचा सकूँ। धन्यवाद 🙏

❓ FAQ 

Q1. बक्सर का युद्ध कब हुआ था?
👉 22 अक्टूबर 1764

Q2. बक्सर का युद्ध कहाँ हुआ था?
👉 बिहार के बक्सर में गंगा नदी के किनारे

Q3. बक्सर का युद्ध किनके बीच हुआ था?
👉 अंग्रेजों और मीर कासिम, शुजा-उद-दौला व शाह आलम द्वितीय के बीच

Q4. बक्सर के युद्ध का परिणाम क्या हुआ?

👉 अंग्रेजों की जीत और भारत में उनकी सत्ता मजबूत हुई

📷Image Source:Wikimedia commons 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Panchgagh waterfall - 5 धाराओं में बहता प्राकृतिक स्वर्ग

ककोलत जलप्रपात: बिहार का छुपा हुआ स्वर्ग

Harappan सभ्यता: नगर नियोजन, कला, अर्थव्यवस्था और पतन