रांची का रॉक गार्डन और कांके डैम की पूरी जानकारी
🌄 रांची का प्रसिद्ध रॉक गार्डन और कांके डैम – पूरा यात्रा गाइड
![]() |
| कांके डैम के पास बना खूबसूरत फुट ब्रिज और walking area जहाँ लोग सैर करने आते हैं। |
🪨 रॉक गार्डन (Rock Garden Ranchi)
झारखंड की राजधानी Ranchi में स्थित रॉक गार्डन (Rock Garden)अभी का समय के हिसाब से बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुका है। यह जगह खासकर अपने प्राकृतिक पत्थरों से बने सुन्दर शिल्प और पहाड़ी वातावरण के लिए जानी जाती है। यह गार्डन Kanke Dam के पास ही स्थित है,जिसके कारण इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।
📍 निर्माण और इतिहास
रॉक गार्डन (Rock Garden)को झारखंड के पर्यटन विभाग द्वारा निर्माण किया गया था। और इसे इस तरह से design किया गया है कि प्राकृतिक चट्टानों को बिना ज्यादा नुकसान पहुंचाए,उन्हें बेहतरीन कला के रूप में बदला जाये। यह जगह Gonda Hill की पहाडियों पर बनी हुई है,जिसके कारण यहां से पूरा शहर और Dam का शानदार दृष्य देखने को मिलता है।
🌿 क्या खास है यहाँ?
![]() |
| रॉक गार्डन में बना आकर्षक पत्थर के शिल्प जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। |
• पत्थरों की कला (Rock Sculptures):यहां बड़े-बड़े पत्थरों को कटकर सुन्दर मूर्तियां और आकृतियां बनाई गई है।
•प्राकृतिक सुंदरता: यहां की हरियाली,ठंडी हवा और शांत वातावरण इसे एक बेहतरीन पिकनिक जगह (spot)बनती है।
• व्यू पॉइंट (view point): Kanke Dam को ऊपर से देखने में बहुत ज्यादा आकर्षक लगता है।
• सूर्यास्त समय (sunset View): शाम के समय यहां से सूर्यास्त का नज़ारा काफी खूबसूरत और मनमोहक होता है।
🎯 घूमने का सही समय
अक्टूबर से मार्च तक का समय यहां घूमने आने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। लेकिन यहां गर्मियों में भी लोग घूमने आते हैं,जबकि सर्दियों में यहां का मौसम बहुत ज्यादा सुहाना रहता है।
🎟️ एंट्री फीस और समय
• समय: यहां आपलोग 9 बजे सुबह से शाम के 6 बजे तक घूम सकते हैं।
• टिकट: ₹20-₹30(लगभग)
📸 क्यों जाएं?
अगर आपलोग प्रकृति और कला का अनोखा संगम देखना पसंद करते हैं तो रॉक गार्डन (Rock Garden)आपके लिए बेहतर जगह है। यहां फोटोग्राफर के लिए और जो ब्लॉगिंग (blogging)और सोशल मीडिया (social media)में रुचि रखते हैं उनके लिए तो ये जगह कोई जन्नत से कम नहीं है।
🌊 कांके डैम (Kanke Dam Ranchi)
![]() |
| कांके डैम का शांत और मनमोहक दृष्य जहाँ प्राकृतिक की खूबसूरती नजर आती है। |
Kanke Dam को रांची शहर का एक प्रमुख जलाशय माना जाता है,जो अपनी शांत और मनमोहक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह Dam रॉक गार्डन (Rock Garden)के बिल्कुल समीप होने के कारण दोनों जगहों को एक साथ देखने या घूमने में काफी आसानी होती है।
📍 निर्माण और उद्देश्य
Kanke Dam को मुख्य रूप से शहर को पानी की आपूर्ति के लिए बनाया गया था। लेकिन समय के साथ यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन चुका है। यह Dam को पहाडियों और यहां की हरियाली चारों तरफ से घेरा हुआ,जिसके कारण यहां का नज़ारा और ज्यादा आकर्षक हो जाता है।
🌅 क्या खास है यहाँ?
![]() |
| कांके डैम का खूबसूरत सूर्यास्त जो हर पर्यटक को मन्त्रमुग्ध कर देता है। |
• शांत वातावरण: यह जगह शहर की भीड़ भाड़ से थोड़ा दूर है,इसलिए यहां का माहौल बहुत ही सुकून भरा होता है।
• सूर्यास्त और सूर्योदय: यहां से सूर्यास्त और सूर्योदय का समय का नज़ारा बहुत ज्यादा खूबसूरत होता है।
• फोटोग्राफी स्पॉट (photography spot): यहां का Dam के किनारे बड़े बड़े पेड़ पौधे होने के कारण पानी में उसका शानदार प्रतिबिंब बनता है जिसके कारण यहां बहुत ही खूबसूरत फोटो देता है।
• पिकनिक स्पॉट (picnic spot): यहां आपलोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ भी समय बीता सकते हैं जो बहुत ही अच्छा अनुभव देता है।
🚫 सावधानियां
• Dam के किनारे सुरक्षा का ध्यान रखें
• गहरे पानी में जानें से बचे
• बच्चों का खास ध्यान रखें
🧭 रॉक गार्डन और कांके डैम का कनेक्शन
रॉक गार्डन (Rock Garden)और कांके Dam एक ही क्षेत्र में स्थित है,जिसके कारण पर्यटकों को अक्सर दोनों जगह को एक साथ घूमने का मौका मिलता है। रॉक गार्डन Rock Garden की ऊंचाई से Dam का दृश्य देखने का अनुभव बहुत ही खास होता है।
🚗 कैसे पहुंचे?
• हवाई मार्ग: सबसे नजदीकी Birsa Munda Airport है।
• रेल्वे मार्ग: Ranchi Railway Station
• सड़क मार्ग: Ranchi शहर से टैक्सी,ऑटो या बाइक bike से आसानी से पहुंच सकते हैं।
📝 यात्रा टिप्स (Travel Tips)
• सुबह या शाम के समय जाएं (बेहतर मौसम और view के लिए)
• कैमरा या मोबाइल जरूर लेकर जाएं 📷
• पानी और हल्का नाश्ता साथ रखें
• साफ सफाई का ध्यान रखें
✨ निष्कर्ष
Ranchi का रॉक गार्डन (Rock Garden)और कांके Dam प्राकृतिक और कला का एक अनोखा संगम है। जहां एक ओर रॉक गार्डन अपनी अनोखी पत्थरों की कला और पहाड़ी दृश्य के लिए प्रसिद्ध है,वही कांके Dam अपनी शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
अगर आप झारखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन दोनों जगहों को अपने लिस्ट List में जरूर शामिल करें।
यह जगह न केवल घूमने के लिए बेहतरीन जगह है बल्कि ब्लॉगिंग blogging फोटोग्राफर photography और रिलैक्स के लिए एक्दम बेहतर जगह है।
अगर आपलोगों को मेरा इस ब्लॉग में कोई जानकारी गलत लगे तो कृपया comment करे इससे मुझे motivation मिलती है,जिससे कि मैं आगे अन्य ब्लॉग में अच्छा जानकारी आपलोग तक पहुंचा सकूँ।
❓ FAQ
1. रांची का रॉक गार्डन कहाँ स्थित है?
रॉक गार्डन झारखंड की राजधानी Ranchi में कांके डैम के पास स्थित है।
2. कांके डैम किस लिए प्रसिद्ध है?
Kanke Dam अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और शानदार सनसेट व्यू के लिए प्रसिद्ध है।
3. रॉक गार्डन घूमने का सही समय क्या है?
अक्टूबर से मार्च तक का समय सबसे अच्छा माना जाता है।
4. रॉक गार्डन की एंट्री फीस कितनी है?
यहाँ एंट्री फीस लगभग ₹20–₹30 होती है (समय के अनुसार बदल सकती है)।
5. क्या रॉक गार्डन और कांके डैम एक साथ घूम सकते हैं?
हाँ, दोनों जगह पास-पास हैं और एक ही दिन में आसानी से घूम सकते हैं।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें