Lodh Falls – झारखंड का सबसे ऊँचा झरना

 Lodh Falls Jharkhand की पहाड़ियों में छिपी हुई सबसे सुन्दर और ऊंचा waterfall 

Aerial view of Lodh Falls in Jharkhand surrounded by dense green forest near Netarhat
Lodh Falls का शानदार टॉप व्यू, जहां घने जंगलों के बीच यह झरना अपनी पूरी खूबसूरती में नजर आता है।

जैसे कि हम सब जानते हैं झारखंड अपने धने जंगलों, पहाड़ो और प्राकृतिक सुंदरता के जाना जाता है। झारखंड के इन्ही प्राकृतिक खजानों में से एक है Lodh Falls जो झारखंड राज्य का सबसे Highest waterfall माना जाता है। यह waterfall Netarhat के पास घने जंगलों के बीच छिपा हुआ एक अद्भुत प्राकृतिक स्थल है।

Lodh Falls को यहां की स्थानीय भाषा में Budha Ghagh भी कहा जाता है। यह waterfall लगभग 143 मीटर (469 फिट) की ऊंचाई से गिरता है, जो इसे झारखंड का सबसे ऊंचा waterfall बनाता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं या शांत वातावरण में घूमना पसंद करते हैं तो यह जगह आपके लिए एक बिल्कुल perfect destination है।

यहाँ की सबसे बड़ी खासियत है इसकी प्राकृतिक और अनछुई सुंदरता। चारों तरफ घने जंगल, पहाड़ और चट्टानों से गिरता पानी एक शानदार दृश्य बनाता है। मानसून के समय इस झरने की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, जब पानी का बहाव तेज होता है।

Location और कैसे पहुंचे

Lodh Falls झारखंड के लातेहार जिले में स्थित है और यह जगह Netarhat से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसीलिये यहां तक पहुंचना अभी के समय में काफी आसान हो गया है।

कैसे पहुंचे:

By Road:

रांची से Netarhat होते हुए Lodh Falls तक अपने personal गाड़ी से पहुंचना बहुत ही आसान हो गया है।

Nearest Railway Station:

लातेहार Railway Station से Lodh Falls तक पहुंचने के लिए अभी के समय में बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध है।

Nearest Airport: 

अगर आप हवाई यात्रा करके पहुंचना चाहते हैं तो रांची Birsa Munda Airport से भी बहुत सारी सुविधाएं आसानी से मिल जाती है।

रास्ता थोड़ा जंगलों से होकर गुजरता है, इसलिए यात्रा के दौरान प्राकृतिक नजारों का आनंद लिया जा सकता है।

Dense Forest के बीच छिपा स्वर्ग

Tourists trekking through dense forest trail to reach Lodh Falls near Netarhat Jharkhand
Lodh Falls तक पहुंचने के लिए घने जंगलों से होकर गुजरता यह ट्रेकिंग रास्ता एडवेंचर से भरपूर है।

Lodh Falls की सबसे खास बात है इसका “hidden” होना। यह झरना घने जंगलों के बीच स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए आपको थोड़ी पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

यहां का वातावरण बेहद शांत और ठंडा रहता है। जंगलों की हरियाली, पक्षियों की आवाज़ और गिरते पानी की गूंज मिलकर एक ऐसा अनुभव देते हैं, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।

अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो Lodh Falls आपके लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां तक पहुंचने के लिए कुछ सीढ़ियां और ट्रैकिंग करनी पड़ती है। जिससे आपको कई तरह के यादगार मौके मिल सकते हैं।

• जंगल ट्रेकिंग का मजा

• फोटोग्राफी के शानदार मौके

• नेचर वॉक का अनुभव

यह जगह खासकर अभी के समय में युवाओं और Travel Lovers के बीच काफी लोकप्रिय है।

Best Time to Visit

Lodh Falls घूमने का सबसे अच्छा समय है:

July से October (Monsoon):

इस समय Lodh Falls अपने पूरे वेग में होता है, जब वह पहाड़ों की ऊँचाइयों से गिरते हुए अपनी पूरी ताकत, ऊर्जा और संगीत के साथ बहता है। उस समय उसकी हर बूंद में एक अलग ही जीवंतता होती है। पानी की तेज़ धारा चट्टानों से टकराकर मधुर ध्वनि पैदा करती है, जो प्रकृति का अनोखा संगीत बन जाती है।

November से February (Winter):

इस समय Lodh Falls का मौसम सुहावना रहता है, जब वातावरण में हल्की ठंडक, ताज़गी भरी हवा और प्रकृति की हरियाली मिलकर एक सुकून भरा एहसास पैदा करती है। ऐसे मौसम में न ज्यादा गर्मी होती है और न ही कड़ाके की ठंड, जिससे मन और शरीर दोनों को आराम मिलता है।

गर्मियों में भी यहां जा सकते हैं, लेकिन पानी का बहाव कम हो सकता है।

Nearby Attractions

अगर आप Lodh Falls घूमने जा रहे हैं, तो पास के इन स्थानों को भी जरूर देखें:

• Netarhat Hill Station – “Queen of Chotanagpur”

• Upper Ghaghri Falls

• Lower Ghaghri Falls

• Betla National Park

ये सभी जगहें प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं और आपकी यात्रा को और भी यादगार बना देती हैं।

Travel Tips

अगर आप Lodh Falls घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखें—ट्रेकिंग के लिए आरामदायक जूते जरूर पहनें, अपने साथ पानी और हल्का खाना रखें, बारिश के मौसम में खास सावधानी बरतें, और चूंकि यह इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ है, इसलिए हमेशा समूह में यात्रा करना ज्यादा सुरक्षित और बेहतर होता है।

Photography Lovers के लिए स्वर्ग

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो Lodh Falls आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां के प्राकृतिक दृश्य, झरने की ऊंचाई और जंगल का बैकग्राउंड शानदार फोटो क्लिक करने का मौका देते हैं।

क्यों जाएं Lodh Falls?

Close-up view of Lodh Falls cascading down rocky cliffs in Jharkhand
Lodh Falls का क्लोज़ व्यू, जहां चट्टानों से गिरता पानी इसकी असली ताकत और खूबसूरती दिखाता है।


झारखंड का सबसे ऊँचा जलप्रपात Lodh Falls, जो भीड़-भाड़ से दूर एक शांत और सुकून भरी जगह में स्थित है, यहाँ आपको एडवेंचर और ट्रेकिंग का भरपूर मज़ा मिलता है, साथ ही नेचर और वाइल्डलाइफ को करीब से महसूस करने का एक अनोखा अनुभव भी मिलता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Lodh Falls झारखंड की एक बेहद खूबसूरत और शांत जगह है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। Netarhat के पास स्थित यह झरना घने जंगलों के बीच छिपा हुआ है, जहां आप सुकून और ताजगी महसूस कर सकते हैं। यहां का ठंडा वातावरण, गिरते पानी की आवाज और हरियाली मन को बहुत शांति देती है। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर कुछ समय बिताना चाहते हैं और साथ ही थोड़ा एडवेंचर पसंद करते हैं, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल सही है। Lodh Falls की यात्रा आपको एक यादगार अनुभव देगी, जिसे आप लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे।

इन्हें भी पढ़े 👇



FAQ❓️

1. Lodh Falls कहाँ स्थित है?

Lodh Falls झारखंड के लातेहार जिले में स्थित है और Netarhat के पास घने जंगलों के बीच मौजूद है।

2. Lodh Falls की ऊँचाई कितनी है?

Lodh Falls लगभग 143 मीटर (469 फीट) ऊँचा है, जो इसे झारखंड का सबसे ऊँचा वाटरफॉल बनाता है।

3. Lodh Falls घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

यहां जाने का सबसे अच्छा समय जुलाई से फरवरी तक होता है। मानसून में झरना अपने पूरे वेग में होता है, जबकि सर्दियों में मौसम सुहावना रहता है।

4. Lodh Falls कैसे पहुँचे?

आप रांची से सड़क मार्ग द्वारा Netarhat होते हुए आसानी से पहुंच सकते हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन लातेहार और एयरपोर्ट रांची है।

5. क्या Lodh Falls जाने के लिए ट्रेकिंग करनी पड़ती है?

हाँ, झरने तक पहुँचने के लिए कुछ दूरी पैदल चलना और सीढ़ियाँ उतरनी पड़ती हैं, जो इसे एक एडवेंचर अनुभव बनाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Harappan सभ्यता: नगर नियोजन, कला, अर्थव्यवस्था और पतन

ककोलत जलप्रपात: बिहार का छुपा हुआ स्वर्ग