सुंदरगढ़ जिला ओडिशा – प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और विकास


Sundargarh city Odisha
                                                               

    ओडिशा में स्थित सुंदरगढ की कहानी और घूमने की जगह    

सुंदरगढ़ ओडिशा राज्य के उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित एक खूबसूरत शहरों में से एक है। यह शहर अपनी हरी-भरी प्रकृति, घने जंगलों, पहाड़ों, झरनों और समृद्ध जनजातीय संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। सुंदरगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर होने के साथ-साथ औद्योगिक और खेल क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाया है।

📍 भौगोलिक स्थिति

Natural beauty of Sundargarh Odisha
                                                             

सुंदरगढ़ जिला झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा से बहुत नजदीक है। इस जिले में पहाड़ी क्षेत्र अधिक होने के कारण यहाँ का मौसम और दूसरे क्षेत्रों की तुलना में  काफी ज्यादा सुहाना रहता है। ब्रह्मणी, कोएल और शंख नदियाँ यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं, जो जिले की कृषि और जीवनशैली को बेहतर बनाती हैं।

🌳 प्राकृतिक सौंदर्य

Darjing hill Sundargarh Odisha
                                                                 

सुंदरगढ़ को ओडिशा के सबसे हरा भरा जिला माना जाता है। यहाँ कई सुंदर झरने और पर्यटन स्थल स्थित है,

जैसे:-

• केंदुज्हर और कूलडिहा क्षेत्र

• दार्जिंग (हिल एरिया)

• घने साल और सागवान के जंगल

प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जिला किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

🏞️ प्रमुख पर्यटन स्थल

Mandira Dam Sundargarh Odisha
                                                       

सुंदरगढ़ में घूमने लायक कई प्रसिद्ध जगह है,

जैसे:-

• हनुमान वाटिका

• वेदव्यास – ब्रह्मणी नदी का उद्गम स्थल

• मंडिरा डैम – पिकनिक और घूमने के लिए प्रसिद्ध

• दरिंगबाड़ी के नज़दीकी पहाड़ी क्षेत्र

ये जगह पर्यटकों को शांति और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कराते हैं।

👥 जनजातीय संस्कृति

सुंदरगढ़ जिले में काफी संख्या में आदिवासी समुदाय निवास करते हैं, जिनमें मुंडा, उरांव, खड़िया और संथाल प्रमुख हैं। यहाँ के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, संगीत और त्योहारों के लिए चर्चित है। करम, सरहुल और मागे पर्व यहाँ बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं।

🌾 कृषि और आजीविका

यहाँ की मुख्य आजीविका कृषि और वन उत्पादों पर निर्भर है। धान, मक्का और सब्जियाँ यहाँ की प्रमुख फसलें हैं। इसके अलावा कई लोग खनन, उद्योग और सरकारी नौकरियों से भी जुड़े हुए हैं।

🏭 औद्योगिक महत्व

सुंदरगढ़ जिला औद्योगिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। राउरकेला स्टील प्लांट इसी जिले में मौजूद है, जो भारत के मुख्य औद्योगिक केंद्रों में से एक है। इसके कारण यहां रोजगार के अवसर भी अधिक हैं।

🏑 खेल जगत में सुंदरगढ़

सुंदरगढ़ को “हॉकी नर्सरी ऑफ इंडिया” भी कहा जाता है। यहाँ से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकले हैं। हॉकी यहाँ के लोगों के जीवन का अहम हिस्सा है।

निष्कर्ष:

सुंदरगढ़ जिला प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास का अनोखा संगम है। अगर आप प्रकृति, जनजातीय जीवन और शांत वातावरण को करीब से देखना चाहते हैं, तो सुंदरगढ़ एक अच्छा विकल्प है।

टिप्पणियाँ

Popular posts

Panchgagh waterfall - 5 धाराओं में बहता प्राकृतिक स्वर्ग

ककोलत जलप्रपात: बिहार का छुपा हुआ स्वर्ग

आरा का इतिहास और पर्यटन स्थल

Harappan सभ्यता: नगर नियोजन, कला, अर्थव्यवस्था और पतन