झारखंड लातेहार - घूमने का जगह और संस्कृति
झारखंड लातेहार का प्राकृतिक सौंदर्य और घूमने की जगह
लातेहार झारखंड का एक जिला है जो धने जंगल और पहाडी इलाकों के बीच बसा हुआ है। यहां धने जंगल और पहाड़ों के वजह से यहां का वातावरण हमेशा शांत और शुद्ध रहता है। इसलिए जो प्राकृतिक या शांत वातावरण में अपना समय व्यतीत करना चाहते हैं,उनके लिए लातेहार बहुत ही बेहतरीन जगह हो सकती है।
भौगोलिक स्थिति:-
लातेहार झारखंड के पश्चिम भाग में स्थित है। और इसका प्रमंडल पलामू पडता है। लातेहार के धने जंगलों में कई तरह के अनेक पेड़ पौधे,जीव-जंतु और कई तरह की छोटी छोटी नदियों, झरना है। इसलिए यहां आए पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है ।
प्राकृतिक सौंदर्य :-
लातेहार की प्राकृतिक सुंदरता के बारे मे बात किया जाए तो यहां की पेड़ पौधों की हरियाली,ऊंचे पहाड़ों से गिरता हुआ झरना,ऊंचे ऊंचे पहाड़ों का दृश्य, यहां की शुद्ध हवा ,और भी कई ऐसे जगह है। जो लोगों को अपने तरफ आकर्षित करती है।
घूमने की जगह
लातेहार के क्षेत्र में ऐसे कई सुंदर सुंदर जगह है। यहां आपलोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने आ सकते हैं।
जैसे:-
• नेतरहाट
• लोढ जलप्रपात
• मैगनोलिया केंद्र (point)
और यहां की जंगल और घटियों का भी आपलोग आनंद ले सकते हैं।
लातेहार की संस्कृति
लातेहार के क्षेत्र में कई तरह के अदिवासी समुदाय के लोग और उनके संस्कृति देखने को मिलता है।
जैसे:-
• संथाल
• उरांव
• मुंडा
और इनका मुख्य संस्कृति त्यौहार,संगीत, और नृत्य को महत्व देते हैं। और जब बाहर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं तो उन्हें यहां का संस्कृति को काफी पसंद करने लगते हैं।
कैसे पहुँचे :-
लातेहार आपलोग अगर आना चाहते हैं तो ऐसे कई साधन है जिससे कि आपलोग यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।
जैसे:-
• रेल्वे के माध्यम से
• सड़क मार्ग के माध्यम से और
• हवाई मार्ग के माध्यम से, जो कि झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है।
घूमने का सही समय :-
लातेहार में अक्तूबर से मार्च महीना के बीच में मॉनसून की वजह से यहां का वातावरण और हरियाली काफी सुहाना और बेहतर हो जाता है।
यात्रा सुझाव :-
अगर आपलोग लातेहार घूमने आने का सोच रहे हैं तो खासकर इन चीजों का ध्यान जरूर रखें -
1• कैमरा:- यहां ऐसे कई सुंदर जगह है जिन्हें आपलोग अपना कैमरा में कैद करना पसंद करेंगे।
2• पानी:- जंगल के अंदर में पीने का पानी मिलना थोड़ा सा मुश्किल है, इसलिए पहले से ही पानी अपने पास रख लें।
3• जंगल का नियम:- लातेहार का जंगल काफी घाना है,इसलिए यहां कई तरह की जीव- जंतु देखने को मिलता है। तो आपलोग यहां ध्यानपूर्वक अपना सफर का आनंद लें।
4• स्थानीय लोगों का सम्मान:- यहां के स्थानीय लोग काफी अच्छे हैं। तो इसलिए उन लोगों का सम्मान करें। इससे आपलोग को घूमने में कोई तकलीफ नहीं होगी।
निष्कर्ष :-
लातेहार प्राकृतिक,संस्कृति और शांति का अनोखा संगम है। अगर आपलोग भीड़-भाड़ से दूर सुकून चाहते हैं तो,लातेहार में यह जगह जरूर आए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें