नोवामुंडी झारखंड – घूमने की जगहें, इतिहास और पूरी जानकारी

नोवामुंडी की अद्भुत कहानी,प्राकृतिक सुंदरता और घूमने की जगह 


नोवामुंडी का खाद्यान्न


 यह झारखंड की हरी - भरी पहाडियों के बीच बसा हुआ एक छोटा लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है। यह जगह भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन क्षेत्र में से एक मानी जाती है। प्राकृतिक सौंदर्य,शांत वातावरण और खनन इतिहास की वजह से नोवामुंडी झारखंड की खास जगहों में गिना जाता है। 

अगर आप nature Lover, Travel blogger यह झारखंड Tourism में रुचि रखते हैं तो नोवामुंडी आपके लिए बेहतरीन जगह है। 

नोवामुंडी कहा स्थिति है?

नोवामुंडी,झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले स्थित है। यह जगह ओडिशा बॉर्डर के काफी करीब है। 
नजदीक जगह:
• चक्रधरपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है 
• बडबिल ओडिशा से लगभग 15 किलोमीटर 
• जमशेदपुर से लगभग 120 किलोमीटर 

इतिहास:

नोवामुंडी का इतिहास खनन से जुड़ा हुआ है। यहां लौह अयस्क खनन की शुरुआत टाटा स्टील द्वारा की गई थी। आज भी नोवामुंडी भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क खनन क्षेत्र में से एक है। 

यहां के स्थानीय लोगों का कहना है की नोवामुंडी का नाम " Noa"(नदी)और "mundi"(पहाडी)से मिलकर बना है। 

Nature Beauty of noamundi
                                                                 

नोवामुंडी चारों तरफ से:
• हरी - भरी पहाड़िया, धने जंगल और शांत वातावरण से गिरा हुआ है ।
• यह जगह तनाव मुक्त सफर और शांतिपूर्ण फोटोग्राफर के लिए बेहतर जगह मानी जाती 

 घूमने की जगह:

1• नोवामुंडी पहाड़ (noamundi hill)

यहां से पूरा खनन क्षेत्र और आसपास की पहाड़िया एक्दम साफ दिखाई पड़ता है। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा भी बहुत ही शानदार दिखाई देता है। 

2• खनन दृष्टिकोण (mining view point)

यहां से लौह अयस्क खदान ( iron ore mines) को देखने का अलग ही अनुभव होता है। फोटोग्राफर के लिए अच्छा जगह है। 

3• नजदीक जंगल क्षेत्र (nearby Forest area)

यहां प्राकृतिक में चलना और शांत समय बिताने के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। 

कैसे पहुँचे?

ट्रेन से:

• नोवामुंडी रेल्वे स्टेशन से सीधा जुड़ा हुआ है 
• चक्रधरपुर से हमेशा ट्रेन मिल जाती है 

रोड से:

• चक्रधरपुर/ बडबिल से बस और टैक्सी आसानी से मिल जाती है। 

हवाई जहाज से:

• नजदीक रांची हवाई अड्डा (लगभग 150 किलोमीटर)है। 

Local food noamundi
                                                                 

यहां आपको मिलेगा :

• डुसका 
• छिलका रोटी 
•चावल +दाल + स्थानीय सब्जी 
साधारण लेकिन स्वादिष्ट देहाती तरीके का खाना 

नोवामुंडी में ठहरने की व्यवस्था:

• छोटा होटल (small hotel)
• लाॅज और गेस्ट हाउस 
• बडबिल के नजदीक में अच्छी होटल की व्यवस्था 

कम खर्च में यहां सही जगह रहने की सुविधा मिल जाती है। 

Nature Beauty of noamundi
                                                                

अगर आप :

• ट्रैवल ब्लॉगिंग 
•यूट्यूब ब्लॉगिंग 
• प्राकृतिक फोटोग्राफर 

अगर आपलोग ये सब चीज़ करते हो तो नोवामुडी आपलोग के लिए छिपा हुआ रत्न है 

 नोवामुंडी में घूमने का अच्छा समय:

अक्टूबर से फरवरी 
• मौसम ठंडा 
• हरियाली ज्यादा 
• आरामदायक यात्रा 

नोवामुडी क्यों जाए  ?

नोवामुंडी में शांत वातावरण, प्राकृतिक सौंदर्य, खनन का इतिहास , कम भीड़-भाड और कम खर्च में यात्रा होती है। 

निष्कर्ष:

नोवामुडी झारखंड सिर्फ एक खनन क्षेत्र नहीं है,ब्लकि यह जगह प्राकृतिक, इतिहास और शांति का  शानदार संयोजन (combination)है।
अगर आप झारखंड की अनदेखी और खूबसूरत जगहों को छानबीन करना चाहते हैं, तो नोवामुंडी जरूर पधारे ।

टिप्पणियाँ

Popular posts

Panchgagh waterfall - 5 धाराओं में बहता प्राकृतिक स्वर्ग

ककोलत जलप्रपात: बिहार का छुपा हुआ स्वर्ग

आरा का इतिहास और पर्यटन स्थल

Harappan सभ्यता: नगर नियोजन, कला, अर्थव्यवस्था और पतन