झारखंड का 7 मशहूर जगह
इस ब्लॉग मे हम झारखंड के 7 ऐसे Famous जगह के बारे में जानकारी देंगे जंहा आपलोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशी से घूम सकते हैं।
झारखंड भारत के उन राज्य मे से एक जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य, हरी भरी पहाड़िया , धने जंगल, झरना और धार्मिक स्थलो के लिए जाना जाता है । और झारखंड राज्य को " The Land Of Forest " भी कहा जाता है ।
झारखंड उन लोगों के लिए सबसे अच्छा जगह है जो लोग शांत वातावरण और पहाडी इलाकों में धूमना पसंद करते हैं ।
1• नेतरहाट
नेतरहाट झारखंड का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन। और इसे छोटानागपुर की रानी भी कहते हैं। यहां का वातावरण हमेशा सुहाना रहता है। इसलिए यहां गर्मियों में घूमने के लिए सबसे बेहतर जगह है। नेतरहाट सूर्योदय और सूर्यास्त लिए भी बहुत मशहूर है। यहां से पहाडियों का नज़ारा काफी खूबसूरत दिखाई देता है। यहां मंगोलिया पॉइंट,upper & lower Ghagri Hill और नेतरहाट Dam सबसे ज्यादा लोगों को अपने तरफ आकर्षित करती है ।
घूमने का सबसे अच्छा महीना: अक्तूबर से मार्च ।
2• हुंडरू जलप्रपात
हुंडरू जलप्रपात झारखंड का सबसे ऊंचा झरना माना जाता है। यह जलप्रपात रांची के पास स्थित है। और यह जलप्रपात स्वर्ण रेखा नंदी में जाके मिल जाता है। बरसात के मौसम में यहां का पानी जब तेजी से बहता है तब इसका नज़ारा और भी ज्यादा सुंदर दिखाई देता है। यहां में कोई अगर एडवेंचर अनुभव चाहते हैं वो लोग नीचे पैदल की यात्रा करके इसका आनंद ले सकते है। पिकनिक और शॉर्ट ट्रिप के लिए हुंडरू जलप्रपात बहुत ही ज्यादा मशहूर है।
घूमने का सही समय: यहां आपलोग पूरा साल में कभी भी घूमने आ सकते हैं।
3• दशम जलप्रपात
दशम जलप्रपात झारखंड का ही परिचित जलप्रपात में से एक है। यह जलप्रपात रांची से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। मॉनसून के समय में यहां का वातावरण बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखाई देता है। और पानी भी इसी समय जोर जोर से नीचे गिरता है। यहां अपने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऊपर वाले हिस्से ही जलप्रपात का आनंद लेना बेहतर माना जाता है। यहां ठंडी हवा और प्राकृतिक सुंदरता लोगों को सबसे ज्यादा अपने तरफ आकर्षित करती है।
घूमने का सही समय: जून से अक्तूबर
4• बेटला नैशनल पार्क
बेटला नैशनल पार्क झारखंड के पलामू जिला में स्थित है। यह जगह Wildlife, जंगल सफारी और एतिहासिक बेटला पोर्ट के लिए मशहूर है यहां कई प्रकार के अनेक जीवजंतु पाए जाते हैं। जो लोग Wildlife और प्राकृतिक फोटोग्राफी में रुचि रखते हैं उन लोगों के लिए यह जगह बहुत ही सही है। यहां में लोगों को जंगल सफारी का अनुभव सबसे ज्यादा होती है।
घूमने का सही समय: यहां आपलोग पूरा साल में कभी भी आ सकते हैं।
5• पारसनाथ हिल
झारखंड में स्थित पारसनाथ हिल जिसे shikharji भी कहते हैं। पारसनाथ हिल जैन धर्म के सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। पारसनाथ हिल झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित है। माना जाता है कि यहां जैन धर्म के कई लोगों को मोच की प्राप्ति हुई है।
यहां आने का सही समय: पूरे साल में कभी भी।
6• राजरप्पा मंदिर
राजरप्पा मंदिर झारखंड का एक प्रसिद्ध धार्मिक और टूरिस्ट जगह है। यहां पर दामोदर और भैरवी नदियों का पवित्र संगम होता है। यहां स्थित छिन्नमस्ता माता मंदिर शक्ति पिंड में से एक है। यहां धार्मिक यात्रा के साथ साथ प्राकृतिक सौंदर्य भी यहां आने वाले लोगों को आकर्षित करती है। सूर्योदय के समय यहां नदियों का संगम का नज़ारा बेहद खूबसूरत हो जाता है ।
यहां आने का सही समय: यहां पूरे साल में कभी भी आ सकते हैं।
7• रांची
रांची झारखंड का राजधानी है और इसे "city of Waterfall "भी कहते हैं। जैसे:- जोना जलप्रपात,बिरसा zoological पार्क,रॉक गार्डन और पतरातू घाटी यहां का प्रसिद्ध tourist जगह है। रांची एक अच्छा कनेक्शन वाला राज्य है। इसलिए झारखंड घूमने के लिए एक बेहतर शुरुआत केंद्र भी माना जाता है।
यहां आपलोग पूरे साल में कभी भी घूमने आ सकते है।
निष्कर्ष:
झारखंड एक ऐसा राज्य है जो प्राकृतिक सुंदरता से चारों तरफ भरी हुई है। अगर आपलोग एक ऐसा जगह ढूंढ रहे हैं जहाँ भीड़ कम प्राकृतिक सुकून ज्यादा हो तो झारखंड आना आपके लिए बेहतर फैसले हो सकती हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें