Harappan Civilization- नगर नियोजन, कला, अर्थव्यवस्था और पतन
Harappan सभ्यता और सिंधु घाटी का पतन
हड़प्पा का विकसित जल निकासी तंत्र 🏺
Harappan Civilization, जिसे Indus Valley Civilization भी कहा जाता है, भारत की प्राचीनतम और विश्व की सबसे विकसित सभ्यताओं में से एक थी। यह सभ्यता लगभग 2600 BCE – 1900 BCE के बीच सिंधु नदी के किनारे विकसित हुई।
🌆 Main Features of Harappan Civilization
1. Planned Cities (योजनाबद्ध नगर):
यहां की शहर Grid Pattern में बनाए गए थे। और यहां की सड़कें 90॰पर एक दूसरे को काटती है। उस समय में भी यहां की घर पक्की ईंटों से बनाए गए थे।
मुख्य नगर:
- Harappa
- Mohenjo-Daro
- Dholavira
- Lothal
- Kalibangan
2. Great Bath (महान स्नानागार)
Great Bath Mohenjo-Daro का सबसे महत्वपूर्ण अवशेष था। क्योंकि यह धार्मिक या सामाजिक स्नान के लिए उपयोग में लाया जाता था। और इसका निर्माण भी पक्की ईंटों से बिल्कुल मजबूत बनाया गया था।
3. Drainage System (जल निकासी प्रणाली)
यहां की Drainage System विश्व की सबसे उन्नत drainage systems में से एक था जो कि वहां की हर घर की नालियों को मुख्य नालियां से जुड़ी रहती थी। और उस नालियों को मजबूत पत्थर की पट्टियां से डंक दिया जाता था।
4. Agriculture (कृषि)
उस समय भी वहां के लोग कई तरह के खेती करके अपना जीवन व्यतीत करते थे।
मुख्य फसलें:
- गेहूँ
- जौ
- तिल
- चावल (Lothal के पास से प्रमाण)
- कपास (दुनिया में पहली बार)
5. Trade (व्यापार)
Lothal में एक dockyard मिला जिससे यह पता चलता है कि उस समय समुद्री रास्ते से व्यापार अच्छा होता था। उस समय व्यापार Mesopotamia (Iraq)तक होता था।
मुख्य वस्तुएँ:-
- मनके
- धातु
- मिट्टी के बर्तन
- कपास
6. Religion (धर्म)
रिसर्च से पता चला है कि उस समय वहां के लोग Mother Goddess की पूजा करते थे। और वहां अच्छा से खोजबीन करने पर पशुपति (Shiva जी)का मूर्तियां मिली। और उस समय वहां के लोग पेड़ पौधे व जानवरों को भी काफी महत्व देता था।
7. Art & Crafts (कला और शिल्प)
Harappan Civilization के समय वहां के लोग अपने हाथों से ही बहुत कुछ बना लेते थे।
जैसे:-
- मनके बनाना (Bead Making)
- बर्तन बनाना
- मूर्तिकला (Dancing Girl statue – bronze)
🧱 Important Findings (महत्वपूर्ण खोजें)
Harappan सभ्यता की प्राचीन अवशेष- Site Important Findings
- Harappa अनाज भंडार (Granary)
- Mohenjo-Daro Great Bath, Dancing Girl
- Dholavira Water reservoir, तीन भागों में शहर
- Lothal Dockyard
- Kalibangan अग्निकुंड, हल की आकृति वाली जमीन
❓ Decline of Harappan Civilization (पतन के कारण)
इस सभ्यता के खत्म होने के संभावित कारण:-
उस समय Harappan Civilization में बार बार बाढ़ आने के कारण वहां के नदियों का मार्ग बदल जाता था जिसके कारण वहां के लोगों को व्यापार करने में काफी मुश्किलें का सामना करना पड़ता था। बार बार बाढ़ आने के कारण वहां का जलवायु में भी काफी ज्यादा परिवर्तन आया।

Comments
Post a Comment